District Adminstrationअपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर शराब पीने के आरोप में जिले के अलग अलग स्थानों से 05 युवकों को किया गया गिरफ्तार।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, उत्पाद अधीक्षक तारिक महमूद के निर्देश पर विशेष अभियान के तहत सोमवार की रात को उत्पाद विभाग के द्वारा ज़िले के अलग अलग स्थानों में शराब पीने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान में कई लोगों को पकड़ा गया। जिसमे बिट्टू कुमार, अभिषेक आनंद, दीपक कुमार, दीपक आनंद और अशीष कुमार के गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद अधीक्षक तारिक महमूद के निर्देश पर चलाये जा रहे विशेष अभियान में कुल पांच लोगों को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया। टीम में इंस्पेक्टर ताहिर अंसारी, अवर निरीक्षक विष्णु देव यादव, विकास कुमार सिन्हा, सहायक अवर निरीक्षक नीरज कुमार आदि शामिल थे। सभी बंगाल से शराब पीकर शहर में वापस लौट रहे थे। उत्पाद टीम अलग अलग चेक पोस्टों पर तैनात हो गई। इसके बाद बंगाल से आने वाले लोगों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई। जांच के दौरान शराब पीने की पुष्टि होते ही इन्हें पकड़ लिया गया। सभी को मंगलवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।उत्पाद अधीक्षक तारिक महमूद ने बताया कि बंगाल से शराब पीकर शहर में प्रवेश करने वालों की मंशा रखने वालों के विरुद्ध अभी लगातार कार्रवाई की जा रही है। और यह अभियान अभी लगातार जारी रहेगा।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button