किशनगंज : उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर शराब पीने के आरोप में अलग अलग स्थानों से 12 युवकों को किया गया गिरफ्तार।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, विशेष अभियान के तहत गुरुवार की रात को उत्पाद विभाग के द्वारा ज़िले के अलग अलग स्थानों में शराब पीने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। अभियान में कई लोगों को पकड़ा गया। जिसमे राजेश मंडल, निक्कू कुमार साह, आदर्श कुमार साह, पल्लव कान्ती मुन्ना, मानिक मल्लिक, मिथुन चक्रवर्ती, मृनाल राय, मुख्तार आलम, तहमीद आलम, फैयज तलब, लाल बाबू एवं जलपा सोरेन को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद अधीक्षक तारिक महमूद के निर्देश पर अभियान फरिंगगोला चेक पोस्ट व रामपुर चेक पोस्ट व गलगलिया चेक पोस्ट में चलाया गया। अभियान में कुल 12 लोगों को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया। युवकों को अलग अलग स्थानों से पकड़ा गया। टीम में इंस्पेक्टर ताहिर अंसारी, अवर निरीक्षक विष्णु देव यादव, विकास कुमार सिन्हा, सहायक अवर निरीक्षक नीरज कुमार आदि शामिल थे। सभी बंगाल से शराब पीकर शहर में वापस लौट रहे थे। उत्पाद टीम अलग अलग चेक पोस्टों पर तैनात हो गई। इसके बाद बंगाल से आने वाले लोगों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई। जांच के दौरान शराब पीने की पुष्टि होते ही इन्हें पकड़ लिया गया। सभी को शुक्रवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। उत्पाद अधीक्षक तारिक महमूद ने बताया कि बंगाल से शराब पीकर शहर में प्रवेश करने वालों की मंशा रखने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।