किशनगंज : डीएम के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय में किया गया जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, नगर पालिका आम निर्वाचन 2022 अंतर्गत 18 दिसंबर 2022 को मतदान की तिथि निर्धारित है। नगर परिषद, किशनगंज, नगर पंचायत, बहादुरगंज तथा नगर पंचायत, ठाकुरगंज में नगर निकाय के तीन पद हेतु मतदान एवं मतगणना होना है।जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के आदेशानुसार समाहरणालय स्थित जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर दी गई है। नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन में आम जनता से प्राप्त परिवाद/सुझाव एवं मतदान प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। नियंत्रण कक्ष/हेल्पलाइन का दूरभाष संख्या निम्न प्रकार जारी किए गए हैं- (1) 06456 227005 (2) 06456 227006 (3) 06456 227008 इसके अतिरिक्त हंटिंग लाइन नंबर भी जारी किए गए हैं, जिसका दूरभाष संख्या निम्न प्रकार है- (1) 06456 227009 (2) 06456 227010 (3) 06456 227101 (4) 06456 22 7102 (5) 06456 227103 (6) 06456 227104 जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में उप विकास आयुक्त, किशनगंज (9431818380) रहेंगे। उप निर्वाचन पदाधिकारी, अविनाश चंद्र एवं आईटी मैनेजर विभाकर मंडल तथा जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, सिराजुल हसन नियंत्रण कक्ष के आवश्यक कार्य में सहयोग के लिए प्रतिनियुक्त किए गए है। जिला नियंत्रण कक्ष दिनांक 15/12/2022 से प्रारंभ हो गया है एवं मतगणना समाप्ति तक अनवरत कार्य करते रहेगा। पालीवार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला नियंत्रण कक्ष के द्वारा संबंधित पोर्टल और ऐप का अनुश्रवण किया जाएगा। मतदान के दिन प्रत्येक 2 घंटे पर मतदान प्रतिशत रिपोर्ट संकलन करते हुए आयोग को प्रेषित की जाएगी। इसके अतिरिक्त निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी पदाधिकारियों, सेक्टर दंडाधिकारी, जोनल मजिस्ट्रेट, सुपर जोनल मजिस्ट्रेट से आवश्यक जानकारी प्राप्त करेंगे एवं जनता से प्राप्त शिकायत का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। जिला नियंत्रण कक्ष से आम जनता के द्वारा किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। मतदान के दिन संवेदनशील बूथ पर हो रहे लाइव वेबकास्टिंग से सीधा नियंत्रण कक्ष के द्वारा नजर रखी जाएगी। किशनगंज में 5, बहादुरगंज में 2 और ठाकुरगंज में 2 बूथ में लाइव स्ट्रीमिंग के द्वारा नियंत्रण कक्ष द्वारा निगरानी की जाएगी।गड़बड़ी करने वाले असामाजिक तत्व पर पैनी नजर रहेगी।