प्रमुख खबरें
बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार के निर्देश पर अग्निशमन सेवा के पदाधिकारियों द्वारा बिहार विधान सभा सचिवालय के मुख्य भवन, उप भवन एवं विस्तारित भवन में अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया ।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/इस दौरान अग्निशमन सेवा के अधिकारियों द्वारा अग्नि सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। आग लगने की स्थिति में त्वरित व सुरक्षित बचाव के उपायों को लेकर मॉक ड्रिल के माध्यम से आग लगने के कारण, उससे बचाव के तरीकों तथा प्रारंभिक अग्निशमन उपकरणों के उपयोग की जानकारी दी गयी तथा विभिन्न अग्निशामक उपकरणों का प्रदर्शन किया गया।


