प्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर महात्मा गांधी अस्थल सौदागरपट्टी में उनकी प्रतिमा पर कांग्रेस विधायक ने पुष्पांजलि अर्पितकर किया नमन।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, रविवार को किशनगंज विधायक इजहारुल हुसैन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर महात्मा गांधी अस्थल सौदागर पट्टी में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। वही युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अध्यक्ष मो० आज़ाद साहिल ने कहा कि आज का दिन विश्व इतिहास का वो काला दिन है, जब अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का देहावसान हुआ था। निस्वार्थ जनसेवा की मिसाल गांधी जी ने कभी किसी पद का लोभ नहीं किया। आजीवन अन्याय के खिलाफ अहिंसात्मक आन्दोलन करते रहे। लेकिन उनके जीवन का सबसे दुखद पहलू यह है कि उन्होंने ताउम्र अहिंसा की बात की, उनकी जान गोलियों से ली गई। आज ही के दिन सन 1948 में आजीवन अहिंसा पथ पर चले बापू की हत्या कर दी गई थी। काला दिन था वो, जो आज भी ताजा है। बापू की पुण्यतिथि पर उन्हें शत शत नमन।मौके पर किशनगंज सांसद प्रतिनिधि एहसान हसन, किशनगंज विधायक प्रतिनिधि इरशाद हयात उर्फ डब्लू, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मो० आज़ाद साहिल, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नसीम अख्तर, नगर अध्यक्ष अरुण कुमार साह, कांग्रेस जिला सचिव अबसारुल हुसैन, कोचाधामन सांसद प्रतिनिधि मो० गामा, महिला जिला अध्यक्ष शाहजहां बेगम, सोशल मीडिया अध्यक्ष मो मुस्तकीम, नगर प्रभारी जुल्फेकार अहमद, कोषाध्यक्ष आदर्श कुमार साह, महिला प्रखंड अध्यक्ष साहिदा खातून, युवा कांग्रेस नेता वासिम अख्तर, वार्ड न 7 के अध्यक्ष मो गुड्डू, मास्टर नय्यर, युवा कांग्रेस नेता हाफिज़ मोवस्सीर, मो एहतेशाम, युवा कांग्रेस नेता शुभम दास, आदि सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनता जनार्धन मौजूद रहे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button