ताजा खबरफिल्मी दुनियाब्रेकिंग न्यूज़

फेमस फिल्म निर्माता अनिल कुमार सिंह के जन्मदिन पर मुफ्त में सिलाई मशीन और व्हील चेयर वितरित की गई।…

गुड्डू कुमार सिंह/मुंबई  ! हिन्दी ,मराठी और भोजपुरी सिनेमा के फेमस फिल्म प्रोड्यूसर और समाज सेवी अनिल कुमार सिंह ने कल यानी कि बुधवार की शाम को अपना 60वां जन्मदिन ठाणे के ब्लू रूफ क्लब में बड़ी ही धूमधाम से मनाया। इस दौरान फिल्मी सितारों और राजनीति से जुड़ी कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की।

अनिल कुमार सिंह के जन्मदिन पर गरीबों में मुफ्त में सिलाई मशीन और व्हील चेयर वितरित किया गया। इस मौके पर अनिल कुमार सिंह के कहा- हमारी हमेशा से कोशिश रही है कि अपने सामर्थ्य के अनुसार लोगों की सेवा करूं। इस कार्य में मुझे बहुत ही आत्मिक संतोष मिलता है।

बता दें कि अनिल कुमार सिंह ने रवि किशन को लेकर भोजपुरी फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ का निर्माण किया था। इस फिल्म से अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्मों में लॉन्च हुई थी। उन्होंने खेसारी लाल यादव को लेकर ‘लाल दुपट्टा मलमल का’ का भी निर्माण किया था। इसके अलावा उन्होंने दर्जनों भोजपुरी फिल्मों का निर्माण किया जिसमें भोजपुरी सिनेमा के तमाम दिग्गज सितारे नजर आए थे।

अनिल कुमार सिंह के जन्मदिन पर प्रताप सरनाईक (परिवहन मंत्री) कृपा शंकर सिंह ,विनोद कांबली, अरमान ताहिल ,पुष्पा वर्मा ,अवधेश मिश्रा ,अपूर्व दत्ता,स्मृति सिन्हा, अनारा गुप्ता,अमरीश सिंह, सूर्या सिंह ,सोनू सुरीला, रितिका शर्मा, विजय पांडे, रतनेश सिन्हा,विष्णु शंकर बेलू,श्वेता यादव, अनंत गुप्ता और फिल्म प्रचारक संजय भूषण पटियाला खास तौर पर मौजूद थे। जन्मदिन के अवसर पर सभी ने अनिल कुमार सिंह को जन्मदिन की शुभकामाएं दी और लंबी उम्र की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button