ताजा खबर

पूर्व प्रधानमंत्री युवा तुर्क स्व0 चन्द्रशेखर जी की जयंती पर तेजस्वी प्रसाद यादव सहित राजद नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

सोनू यादव/ राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में समाजवादी नेता भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं युवा तुर्क स्व0 चन्द्रशेखर जी की जयन्ती मनायी गयी। इस अवसर पर स्व0 चन्द्रशेखर जी के तैलचित्र पर नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव सहित उपस्थित नेताओं ने माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। जयन्ती कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह ने की।
इस मौके पर स्व0 चन्द्रशेखर जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि स्व0 चन्द्रशेखर जी की राजनीति समाजवादी आन्दोलन से प्रारंभ हुई। वे आचार्य नरेन्द्र देव एवं लोकनायक जयप्रकाश नारायण के विचारों से काफी प्रभावित थे। स्व0 चन्द्रशेखर प्रखर वक्ता थे तथा उनकी बात संसद में सभी सांसद शान्तिपूर्वक सुनते थे। वे साधारण तथा बड़े लोगों को एक नजरिये से देखते थे। 1991 में जब नयी आर्थिक नीति देश में लागू हुई तो इस नीति से पड़नेवाले कुप्रभाव से देश को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि स्व0 चन्द्रशेखर जी राजसत्ता से ज्यादा महत्व लोकसत्ता को दिया।
इस अवसर पर स्व0 चन्द्रशेखर जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव श्री अब्दुल बारी सिद्दिकी, वरिष्ठ नेता सह पूर्व सांसद श्री मंगनी लाल मंडल, श्री विजय कृष्ण, राज्यसभा सांसद संजय यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 तनवीर हसन, मुजफ्फर हुसैन राही, प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू, पूर्व मंत्री श्री आलोक कुमार मेहता, डॉ0 राम प्रकाश महतो, प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव, विधायक मो0 कामरान, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, चितरंजन गगन, सारिका पासवान, अरूण कुमार यादव, प्रमोद कुमार सिन्हा, आरजू खान, प्रदेश महासचिव मदन शर्मा, फैयाज आलम कमाल, भाई अरूण कुमार, डॉ0 कुमार राहुल सिंह, नन्दू यादव, ई0 अशोक यादव, प्रमोद कुमार राम, डॉ0 प्रेम कुमार गुप्ता, निर्भय कुमार अम्बेदकर, संजय यादव, देवकिशुन ठाकुर, विनोद यादव, संटू कुमार यादव, सरदार रंजीत सिंह, राजेश यादव, रीतू जायसवाल, कुमर राय, महेन्द्र प्रसाद विद्यार्थी, संतोष कुमार भारती, उपेन्द्र चन्द्रवंशी, सतीश कुमार चन्द्रवंशी, गणेश कुमार यादव, शिवेन्द्र कुमार तांती, रोहित कुमार यादव, विक्रांत राय, गुड्डू यादव, संजय यादव, रीना चौधरी, नीतू कुमारी, नीलम देवी, अर्चना यादव, मनोज यादव, निर्मल कुशवाहा, दिलीप कुमार साहू उर्फ दिवाकर, विमल कुमार यादव,संजय यादव, नंदकिशोर सिंह, चन्देश्वर प्रसाद सिंह सहित अन्य गणमान्य नेताओं ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button