ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. केदार पांडेय की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया याद कांग्रेस ने मनाया पूर्व मुख्यमंत्री स्व. केदार पांडेय की 108वीं जयंती

त्रिलोकी नाथ प्रसाद-बिहार में शैक्षणिक और प्रशासनिक सुधारों के जनक थे पूर्व मुख्यमंत्री स्व. केदार पांडेय: बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्तचरण दास बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री रहें स्व. केदार पांडेय की 108वीं जयंती कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में सादे समारोह में उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि करके मनाई गई।
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी भक्तचरण दास बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहें।

उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि बिहार में प्रशासनिक सुधारों के लिए 19 जिलों को 38 जिलों में उन्होंने विभाजित किया जिससे कि प्रशासनिक नियंत्रण स्थापित करने में सहूलियत हो। शैक्षणिक सुधारों में भी उन्होंने अपने मुख्यमंत्री काल में बहुत कारगर काम करके दिखाया था।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल शर्मा ने स्व. केदार पांडेय को कार्यकर्ताओं के हितों की रक्षा करने वाला सच्चा सिपाही बताया।

प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ समीर कुमार सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. केदार पांडेय को कांग्रेस के आम कार्यकर्ता से प्रदेश अध्यक्ष तक के सफर को ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बताया। उन्होंने कहा कि प्रखंड कमिटी से प्रदेश अध्यक्ष और फिर बिहार के मुख्यमंत्री पद तक जाने वाले स्व. पांडेय कांग्रेस के निष्ठावान नेता रहें।

विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्र ने कहा कि शैक्षणिक सुधारों के कहा कि परीक्षा में नकल रोकने से लेकर शिक्षकों को उचित मानदेय देने का काम पूर्व मुख्यमंत्री स्व. केदार पांडेय ने किया।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री स्व. केदार पांडेय की पुत्र वधु और पूर्व सांसद स्व. मनोज पांडेय की पत्नी कांग्रेस नेता नूतन पांडेय और उनके पौत्र वाल्मीकिनगर लोकसभा से पूर्व प्रत्याशी शाश्वत केदार पांडेय भी विशेष रूप से मौजूद रहें।
पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में राष्ट्रीय सचिव विधायक डॉ शकील अहमद खान, डॉ. चन्दन यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अजय उपाध्याय, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ बिहार कांग्रेस के सदस्यता प्रभारी ब्रजेश प्रसाद मुनन, ब्रजेश पाण्डेय, पूर्व युवा अध्यक्ष कुमार आशीष, ललन यादव, पूर्व विधायक ऋषि मिश्र, सतीश कुमार, गुंजन पटेल, स्नेहाशीष वर्धन पांडेय, अरविंद चौधरी, अफसर अहमद, अरविन्द लाल रजक, उमेश राम, उदय शंकर पटेल, सुधा मिश्रा, केशर कुमार सिंह, धनंजय शर्मा, ज्ञान रंजन, ब्रज किशोर सिंह कुशवाहा, मिथिलेश शर्मा मधुकर, अभिषेक सिंह, अखिलेश्वर सिंह, शशि सिंह, मिर्नाल अनामय, राजीव सिन्हा, रिपु दहन शर्मा, मृगेंद्र सिंह, शाहनवाज अहमद, अजय सिंह, निरंजन कुमार, मंजीत आनंद साहू, राज किशोर चौधरी, रुमा सिंह, मनोज सिंह, धीरेन्द्र कुमार सिंह, कुमार गौतम, मो. सउद आलम, रवि गोल्डन, संजय कुमार भारती, जावेद इकवाल, आयुष भगत सहित सैंकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button