बंग्लादेश मुक्ति के 50वें वर्षगांठ पर कांग्रेस स्मरणोत्सव कमिटी के गठन जया मिश्र बनी बिहार स्मरणोत्सव कमिटी की प्रदेश संयोजक

मनीष कुमार कमलिया-अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन झा ने बंग्लादेश मुक्ति संग्राम के 50 वें वर्षगांठ के मौके पर तत्काल प्रभाव से बिहार प्रदेश कांग्रेस स्मरणोत्सव कमिटी का गठन किया है।
26 सदस्यीय इस कमिटी के प्रदेश संयोजक के रूप में जया मिश्र का मनोनय हुआ। इसके अलावे लेफ्ट. कर्नल अक्षय कुमार यादव, आरिफ रजा, कैसर खान, अशोक गगन, श्रीमती रीता सिंह, परवेज अहमद, मयंक मुन्ना, अरविन्द चैधरी कमलेश कुमार सिंह, मुकेश दिनकर, रजनीश सिंह, सौरभ कुमार, श्रीमती शीला कुशवाहा, शाकिर अली, श्रीमती राखी राणा, अविनाश झा, कलाधर हिमांशु, रेणु सिंह, रमेश तिवारी, मृणाल अनामय, अविनाश कुमार, वरूण शर्मा, ललित कुमार, रंजीत यादव, सुनील सिंह,शामिल हैं।
इस आशय की नियुक्ति पत्र को जारी करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कहा कि हमारे शीर्ष नेतृत्व श्रीमती सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के हाथों को कमिटी के सदस्य मजबूती प्रदान करेंगे।
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताता कि इस कमिटी को मुख्य रूप से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के दृढ़ संकल्प से पाकिस्तान के दो टुकड़े करके बंग्लादेश को आजाद मुल्क बनाया गया था, उसके स्थापना के 50वें वर्षगांठ के मौके पर कांग्रेस के मजबूत विदेश नीतियों को जन जन में प्रचारित करने के लिए इस 26 सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया है।