ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

*28 अक्टूबर को पहली चरण का मतदान – राज्य सरकार के आठ मंत्रियों समेत कई दिग्गज मैदान में*

जितेन्द्र कुमार सिन्हा , पटना, 26 अक्टूबर :: बिहार में पहले चरण की 71 सीटों पर 28 अक्टूबर को होगी। इन सभी स्थानों पर चुनाव प्रचार आज (सोमवार) से थम गया है।

बिहार में तीन चरणों में मतदान हो रहा है। प्रथम चरण में 28 अक्टूबर बुधवार को 71 सीटों पर, दूसरे चरण में 03 नवंबर मंगलवार को 94 सीटों पर और तीसरे चरण में 07 नवंबर शनिवार को 78 सीटों पर मतदान निर्धारित किया गया है। तीनों चरणों की मतगणना 10 नवंबर को होगी।

बिहार विधान सभा के पहले चरण में
राज्य सरकार के आठ मंत्रियों सहित कई दिग्गज मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला 28 को ईवीएम में कैदी करेंगे। सभी दलों के स्टार प्रचारक और प्रत्याशी जीत सुनिश्चित करने के लिए जी-जान से लगे हुए थे। प्रथम चरण में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के 35, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 42, भाजपा के 29, कांग्रेस के 21, माले के 8, हम के 6, लोजपा के 42, बसपा के 27, रालोसपा के 43 और के। 1 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

प्रथम चरण में जहानाबाद से शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, गया टाउन से कृषि मंत्री प्रेम कुमार, जमालपुर से ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार, दिनारा से विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री जय कुमार सिंह, बांका से राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल, लखीसराय से श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा, चैनपुर से खनन मंत्री बृज किशोर बिंद और राजपुर से परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला के भाग्य का फैसला होना शामिल है।

इसके अलावा इमामगंज से हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और राजद के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चैधरी मैदान में हैं। वहीं जमुई से पूर्व मंत्री व राजद नेता विजय प्रकाश, भाजपा की श्रेयसी सिंह, मोकामा से कांग्रेस के अनंत सिंह चुनाव मैदान में हैं। दिनारा से लोजपा के दिग्गज प्रत्याशियों राजेंद्र सिंह, सासाराम से रामेश्वर चैरसिया और जगदीशपुर से भगवान सिंह कुशवाहा मैदान में हैं।

लोजपा के 42 नेताओं में जदयू के खिलाफ (35), हम के खिलाफ (6) और रेटिंग के खिलाफ (1) के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
————

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!