ताजा खबर

ओडिशा की लड़कियों ने किया बड़ा उलटफेर, पावर हाउस महाराष्ट्र को हराकर जीता खो-खो का स्वर्ण पदक, लड़कों को रजत से करना पड़ा संतोष

ऋषिकेश पांडे (बिहार): बिहार में जारी खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में ओडिशा की लड़कियों ने अंडर-18 वर्ग के फाइनल में एक बड़ा उलटफेर करते हुए पावरहाउस महाराष्ट्र को मात देकर स्वर्ण पदक जीत लिया। हालांकि इसी वर्ग के फाइनल में ओडिशा के लड़कों को महाराष्ट्र की टीम से हारकर रजत से संतोष करना पड़ा।

गया के बिपार्ड परिसर में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में ओडिशा की टीम ने समरनिका साहू (12 अंक) की अगुवाई में लड़कियों के अंडर-18 वर्ग के फाइनल में महाराष्ट्र की टीम को 34-31 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। ओडिशा की लड़कियों ने तमिलनाडु में आयोजित पिछले खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024 में रजत पदक जीता था, लेकिन टीम इस बार अपने पदक का रंग बदलने में सफल रही।

अंडर-18 वर्ग के फाइनल में एक समय ओडिशा की टीम महाराष्ट्र से 10-16 से पीछे चल रही थी। महाराष्ट्र की टीम ने यहां से अपनी बढ़त को बरकरार रखते हुए ओडिशा के लड़कों को नौ अंकों (34-25) से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया।

ओडिशा के खो-खो कोच पार्था महापात्रा ने लड़कों की प्रदर्शन को ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने कहा, ” ओडिशा की लड़कियों के लिए यह एक ऐतिहासिक प्रदर्शन है। हमारी टीम ने दो साल पहले भी स्वर्ण पदक जीता था। ओडिशा सरकार से पिछले कुछ समय से हमें काफी सपोर्ट मिल रहा है। हम टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही एक लक्ष्य लेकर उतरे थे कि हमें चैंपियन बनना है और हमारी लड़कियों ने इसे कर दिखाया है।”

लड़कियों के प्रदर्शन से गदगद कोच ने कहा कि ये तो ट्रेलर था और पिक्चर अभी बाकी है। ओडिशा के पुरी में स्थित हाई परफॉर्मेंस सेंटर (एचपीसी) में खो-खो खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने वाले कोच ने कहा, ” पिछले तीन-चार साल में ओडिशा ने महाराष्ट्र को कई बार मात दी है। ये तो अभी ट्रेलर था और पिक्चर बाकी है। हमारा लक्ष्य दो स्वर्ण पदक जीतकर यहां से विदाई लेना था। लेकिन मुझे खुशी है कि हमारे लड़कों ने भी अपना बेस्ट दिया और रजत जीता।”

 

ओडिशा की लड़कियों ने तमिलनाडु में आयोजित पिछले खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024 में रजत पदक जीता था, लेकिन टीम इस बार अपने पदक का रंग बदलने में सफल रही। लड़कियों ने अब 2025 में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।

पार्था ने कहा, ”महाराष्ट्र एक मजबूत टीम है। लेकिन पिछले तीन-चार साल में ओडिशा ने खो-खो में काफी मेहनत किया है और उसका परिणाम आप सब देख रहे हैं। मैं इसके लिए ओडिशा सरकार, ओडिशा सरकार ने जो विकास किया है उसके लिए मैं धन्यवाद देता हूं।”

कोच ने कहा, ” टीम इस स्वर्णिम जीत का श्रेय पूरी टीम और खिलाड़ियों को जाता है। खिलाड़ी अच्छा खेलते हैं इसलिए टीम जीती है। कोच सिर्फ प्लान कर सकता है, लेकिन उसे मैट पर लागू खिलाड़ियों को ही करना होता है। इसलिए स्वर्ण पदक जीतने का पूरा श्रेय हमारी लड़कियों को ही जाता है।”

The results:

Boys (final): Maharashtra beat Odisah 34-25; Bronze medals: Karnataka and Punjab.

Girls (final): Odisha beat Maharashtra 34-31. Bronze medals: Punjab and Delhi.

For More on Khelo India Youth Games, click: https://youth.kheloindia.gov.in/
For Medal Tally of KIYG 2025, click: https://youth.kheloindia.gov.in/medal-tally

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button