
गड़हनी बना नगर पंचायत, नगर विकास ने लगाई मुहर
जिला का छठा नगर पंचायत बना दिहनी
गुड्डू कुमार सिंह: -गड़हनी। त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव की सरगमी इन दिनों जोरों पर है, दुकानों की दुकान से लेकर चाय की दुकान पर चुनाव की चर्चा आम बात बन गयी है।गड़हनी पंचायत सहित अन्य गाँव के लोगों में कन्फ्यूजन बना हुआ है घृणा में पंचायती चुनाव होगा या नगर पंचायत का .ज्ञत हो कि गड़हनी को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने को ले प्रखंड विकास पदाधिकारी तेज बहादुर सुमन ने पूर्व में ही नगर विकास विभाग को प्रस्ताव भेजा था।जिसपर सरकार ने मुहर लगाकर गड़हनी को नगर पंचायत के रास्ते साफ कर दिया।नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी
अधिसूचना में भोजपुर जिला के गड़हनी को नगर पंचायत घोषित करने की बात कही गयी है.नगर पंचायत का दर्जा मिलते हीं गड़हनी भोजपुर जिला का छठा नगर पंचायत बन गया है.नगर विकास विभाग के संयुक्त सचिव अरविंद कुमार झा द्वारा निर्गत पत्र में नगर पंचायत गड़हनी में चार राजस्व गाँव को शामिल करने की बात कही गयी है.गड़हनी खास थाना नंबर 316,गड़हनी तालुक थाना नंबर 288,धमनिया थाना नंबर 389 एवम डेवढ़ी थाना नंबर 287 के क्षेत्र में आने वाले लोग नगर पंचायत गड़हनी का हिस्सा होंगे. प्रस्तावित नगर निकाय की चौहदी में उत्तर में बराप थाना नंबर 297,दक्षिण में धंधौली 315,पूरब में पडरिया थाना नम्बर 317 एवम बंगवा थाना नंबर 389 जबकि पश्चिम तेंदुनि थाना नंबर 285 शामिल किया गया है.2011 जनगणना के आधार पर कुल जनसंख्या 15198 दर्शया गया है.
नगर पंचायत बनते ही मुखिया, समिति, सरपंच से नहीं लड़ेंगे चुनाव गड़हनी को नगर पंचायत का दर्जा मिलते ही मुखिया, समिति सरपंच पद से चुनाव लड़ने वाले लोगों को धक्का लग गया है, उनकी मेहनत पर पानी फिर गया, पांच साल का किया हुआ मुश्किल, बनाया गया चुनावी रणनीति नगर पंचायत बनते ही खत्म हो गया।अब छोटे से बडे धुरन्धर वार्ड पार्षद के लिए ताल ठोकेंगे।
गड़हनी पंचायत का पूर्ण भाग एवम काउप व बंगवा पंचायत के आंशिक भाग को मिलकार बना गड़हनी नगर पंचायत
नगर पंचायत गड़हनी में गड़हनी का पूरा हिस्सा को सम्मिलित किया गया है जबकि बंगवा पंचायत का धमनिया मौजा एवम काउप पंचायत के डेवढ़ी मौजा में पड़ने वाले घर अब नगर पंचायत अव्यवनी का हिसा होगा।