राज्य

जमशेदपुर , होटल जीवा साकची में प्रथम भूमिहार महिला समाज का सावन मिलन समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया ।

तारकेश्वर गुप्ता : जमशेदपुर : रिमझिम बरसे सावन होटल जीवा साकची में प्रथम भूमिहार महिला समाज का सावन मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बिहार के और झारखंड के बहुत शहरों की महिलाओं ने 300 से ज्यादा की संख्या में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रोग्राम में सभी महिलाओं ने अपने भूमिहार जाति के एकता का प्रदर्शन किया। इस प्रोग्राम को सफल बनाने में कार्यकारिणी की सदस्यों करुणा सिंह, सुधा कुमारी, सुरभि सिंह, वीणा सिंह, अर्चना सिंह, सीमा रॉय का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम की शुरुआत सभी को रोली कुंकुम लगा के स्वागत किया गया। दीप प्रज्जवलित करके और केक काट कर किया गया। दीप प्रज्ज्वलित इस प्रोग्राम के विशेष अतिथिगण द्वारा किया गया, जिसमें प्रथम भूमिहार महिला समाज की पटना से आई हुई फाउंडर मेंबर श्रीमती उषा सिंह और श्रीमती रितु सिंह की उपस्थिति में हुई। प्रथम भूमिहार महिला समाज की पटना से आई हुई और जमशेदपुर भूमिहार समाज की कुछ महिलाओं को जिनमे श्रीमती उर्मिला सिंह, श्रीमती मंजू ठाकुर, श्रीमती विमला सिंह, रंजू सिंह, लोयोला की टीचर जय श्री मैडम को कार्यकारिणी की सदस्यों ने पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया।

जिसमें बहुत सारे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, प्रोग्राम की एंकरिंग चिंटू शर्मा ने की जिसमें उन्होंने अपने मधुर संगीत सुना कर श्रोताओं का मन मोह लिया, गणेश वंदना बरसा सिंह, कार्यकारनी समूह डांस, सोलो डांस को भी आयोजित किया गया, सावन क्वीन, मेहंदी प्रतियोगिता, quiz, funny games ka ayojan किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी लोगों को विशेष अतिथियों द्वारा पुरुस्कार वितरण किया गया और सभी आए हुऐ अतिथियों को रिटर्न गिफ्ट दे कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!