ठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

ठाकुरगंज : NH-327E पर मक्के की फसल सुखाना जानलेवा साबित हो सकता है?

किशनगंज,06जून(के.स.)। फरीद अहमद, राष्ट्रीय राजमार्ग-327E पर चलने वाले वाहन चालकों की जान खतरे में पड़ती नजर आ रही है। ठाकुरगंज बहादुरगंज रूट पर स्थानीय लोग नियमों की खुलेआम अनदेखी करते हुए मक्के की फसल को सड़क पर सुखा रहे हैं। यह लापरवाही किसी भी समय एक बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

विशेषज्ञों की मानें तो मक्के के दाने अत्यंत फिसलन भरे होते हैं। यदि कोई वाहन इन दानों पर चढ़ जाए तो उसका संतुलन बनाना चालक के लिए बेहद मुश्किल हो जाता है। ऐसी स्थिति में सड़क दुर्घटना की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

हालांकि, प्रशासन की ओर से बार-बार चेतावनी दी जाती रही है कि सार्वजनिक सड़कों, खासकर नेशनल हाईवे पर मक्का या किसी भी तरह की फसल न सुखाई जाए। इसके बावजूद कुछ लोग लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं। यह न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि वाहन चालकों और आमजन की जान को खतरे में डालने जैसा अपराध भी है। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने भी इस स्थिति पर चिंता जताई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button