राजनीतिराज्य

आज छतरपुर विधानसभा अंतर्गत पाटन के हिसरा बरवाडीह ग्राम से महा जन जागरण अभियान का शुभारंभ किया गया।
इसका शुभारंभ जिला अध्यक्ष विजय नंद पाठक, विधायक पुष्पा देवी, पूर्व सांसद भाजपा नेता मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
झंडा दिखाकर इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
इस कार्यक्रम में पहले बरसैता ग्राम के हरिजन टोला में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि अपने यशस्वी प्रधानमंत्री जी के 9 वर्षों का काल स्वर्णिम अक्षरों में इतिहास के पन्नों में अंकित किया जाएगा विरोधी भी उनकी विकास की योजनाओं को नकार नहीं सकते हैं भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपने द्वारा 9 वर्षों का लेखा-जोखा देने आम जनों के बीच में आई है कोरोना जैसी भयावह महामारी से निपटने का मामला हो या नए-नए कीर्तिमान स्थापित यदि पंजीबद्ध गिनाया जाए तो 1,2 घंटों में तो कम से कम नहीं गिराया जा सकता है आज भारत के प्रधानमंत्री से मिलने के लिए विश्व के बड़े-बड़े नेता लालायित रहते हैं यह उनके करिश्माई नेतृत्व का ही प्रतिफल है कि आज विश्व में भारत का रोज नया कीर्तिमान स्थापित हो रहा है।
वहीं पूर्व सांसद मनोज कुमार ने कहा कि लगातार 1 वर्षों तक 80 करोड लोगों को निशुल्क राशन उपलब्ध कराना ऐसा केवल भारत जैसे देश में ही संभव है क्योंकि हमारा देश लोक कल्याणकारी राज्य के सिद्धांत पर कार्य करता है हम जनता के बीच में अपने द्वारा शासित 9 वर्षों के कार्यकाल ओं का लेखा-जोखा देने जन सभाओं के माध्यम से या प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जा रहे हैं स्थानीय विधायक पुष्पा देवी ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और यह कार्यकर्ताओं की बदौलत ही है इसके कार्यकर्ता हर मुश्किल में हर परिस्थिति में एक साथ खड़े रहते हैं यही वजह है कि यह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।
सभी लोग हिसरा बरवाडी ग्राम पहुंचकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी how many marriott points for a free night, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, व अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किये।
इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी के 9 साल के कार्यो को लोगो तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।इस कार्यक्रम में प्रदेश के नेता पाटन के प्रभारी उदय शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य वशिष्ठ पांडे , अशोक तिवारी, श्याम देव सिंह, निरंजन पासवान, भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश सिंह उर्फ भोला सिंह,अरुण दुबे, छतरपुर मंडल अध्यक्ष नरेश यादव, नौडीहा बाजार मंडल अध्यक्ष संतोष पाठक, पंडवा मंडल अध्यक्ष जमुना सिंह, किशनपुर मंडल अध्यक्ष संतोष पांडे, मंडल अध्यक्ष नरेश विश्वकर्मा,पाटन मंडल मंत्री आनंद सिंह, विधायक प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह, नौडीहा बाजार विधायक प्रतिनिधि मनोज राम, शिवराम जी,सुदामा चंद्रवंशी, कुश सिंह , पिंकी विश्वकर्मा जी, महिला मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी नीलम कुमारी, पाटन मंडल महिला मोर्चा प्रभारी पूनम सिंह,जिला कार्यकारिणी सदस्य वशिष्ठ पांडे, श्याम देव सिंह, युवा मोर्चा के पदाधिकारी,महिला मोर्चा के पदाधिकारी, और सैकड़ो कार्यकर्ताओ के समक्ष इस जन-जागरण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम का संचालन पाटन मंडल अध्यक्ष संजय सिंह ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!