Uncategorized

ठाकुरगंज : ना नियम का भय ना कार्रवाई का डर, धड़ल्ले से जारी है मिट्टी का उत्खनन।

अंधेर नगरी चौपट राजा..

किशनगंज-ठाकुरगंज/धर्मेंद्र सिंह, फरीद अहमद, जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत पौआखाली थाना क्षेत्र के रसिया, चपाती छठ घाट के समीप, नहर के निकट नियम और कानून को ताक पर रखते हुए मिट्टी माफिया के रहमों करम पर धड़ल्ले से भारी मात्रा में नियम के विरुद्ध मिट्टी का उत्खनन जारी है। देखते ही देखते क्षेत्र खंडहर में तब्दील होता जा रहा है और जिम्मेदार लोगों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। ये सिलसिला क्षेत्र में महीनों से जारी है लेकिन इसकी कोई सुध लेने वाला नहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ईंट भट्ठा संचालन का समय आते ही मिट्टी का उत्खनन शुरू हो जाता है। अब वह दिन दूर नहीं है जब आने वाले समय में लोग ठाकुरगंज प्रखंड को खंडहर के नाम से जानेंगे। वक्त रहते ही विभाग को ऐसे उत्खनन करने वाले लोगों पर कार्रवाई की आवश्यकता है। पर सवाल यंहा यह है कि कार्रवाई करेगा कौन..?

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button