ताजा खबर

दुनिया का सबसे सुंदर शहर होगा अयोध्या: डॉ०सी०पी०ठाकुर अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का होगा निर्माण: डॉ०सी०पी०ठाकुर।।…

त्रिलोकी नाथ प्रसाद भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मश्री डॉ ० सी ० पी ० पी ० ठाकुर आज अयोध्या में आयोजित “अयोध्या महोत्सव” में शामिल हुए। महोत्सव में डॉ ० ठाकुर ने समाज हित में विशिष्ट योगदान और छापन करने वाले व्यक्तियों को “वरिष्ठ नागरिक सम्मान” से सम्मानित भी किया।

महोत्सव को सम्बोधित करने के बाद डॉ ० ठाकुर ने श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र में भगवान श्री राम और हनुमान गढ़ी में भगवान हनुमान जी का दर्शन कर पूजा-अर्चना किया।

डॉ ० सी ० पी ० ० ठाकुर ने कहा कि दुनिया का सबसे सुंदर शहर अयोध्या होगा और वहाँ भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण होगा। डॉ ० ठाकुर ने कहा जन-जन का सपना साकार हो गया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जन-जन के आस्था और आशा के केन्द्र बन चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में उत्तर-प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है।

भाजपा किसान मोर्चा के दीपक ठाकुर ने राममन्दिर निर्माण के लिए 2016-17 में किए गए डॉ ० ठाकुर संग अपने प्रयासों की तुलना रामसेतु बनाने में गिलहरी के योगदान से की और फज़ाबाद महोत्सव को अयोध्या महोत्सव बनाने देने के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया।

इस दौरान डॉ ० ठाकुर के साथ भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य दीपक ठाकुर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सौरभ कुमार, राहुल परमार, राजेश सिंह, शैलेश कुमार इत्यादि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button