कुख्यात अपराधी नायडू चढ़ा पुलिस के हत्थे।
फोटो:-हिलसा डीएसपी प्रेस वार्ता कर गिरफ्तार कुख्यात अपराधी के बारे में जानकारी देते

सोनू यादव हिलसा (नालंदा):-हिलसा थाना पुलिस ने जिले के टॉप टेन कुख्यात अपराधी अमृत कुमार उर्फ नायडू उर्फ अमृत राज को गिरफ्तार किया है वे आधा दर्जन से अधिक संगीन मामलों में फरार चल रहा था। डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि पकड़े गए अमृत कुमार उर्फ नायडू ने बीते ढाई साल के अंदर आधा दर्जन से अधिक बड़ी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया था। उसके विरुद्ध लूट डकैती, चोरी, गैस्टेट ऑफिसर पे जानलेवा हमला, मारपीट एव आर्म्स एक्ट के करीब छह मामले हिलसा थाने में कांड दर्ज है। नालंदा पुलिस के लिये यह एक बड़ी सरदर्द बना हुआ था। रविवार को पुलिस को भनक लगी कि कुख्यात अपराधी नायडू हिलसा शहर स्थित अपने घर पर आने बाला है। जहाँ छापामारी करने के बाद उसकी गिरफ्तारी कर ली गयी। इस छापामारी में हिलसा थानाध्यक्ष गुलाम सरवर, रजनीश कुमार, सुजीत कुमार , चंद्रशेखर कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।