अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

औरंगाबाद : राष्ट्रहित के लिए नागरिकता का हो निर्धारण मे प्राथमिकता: दीनानाथ विश्कर्मा

औरंगाबाद/मयंक कुमार, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रफिगंज के द्वारा नागरिकता अधिनियम कानून 2019 के समर्थन में छात्र नेता शुभम सिंह के नेतृत्व में समर्थन मार्च निकाला गया।यह मार्च रफिगंज के रानी बृजराज हाई स्कूल के मैदान से शुरू हो कर मुख्य बाजार होते हुए पूरे शहर में भ्रमण किया, इसमें मुख्य रूप से हजारों की संख्या में बुद्धिजीवी, समाजसेवी, युवा छात्र उपस्थित रहे, आम जनमानस उपस्थिति हो कर समर्थन यात्रा को भव्य बना दिया, यात्रा में शामिल लोग भारत माता की जय, वंदे मातरम, बांग्लादेशी गो बैक, सरकारी संपत्ति का नुकसान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, अमित शाह जिंदाबाद के उद्घोष से पूरा शहर गूंज उठा।इस मौके पर युवा नेता राहुल सिंह और बबल सोनी ने कहा कि यह कानून देश हित में है इससे भारत के नागरिकों को किसी तरह का नुकसान नहीं है।यह कानून पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में रहने वाले पीड़ित अल्पसंख्यकों के लिए है।लेकिन वर्तमान की कांग्रेस अपने तुष्टीकरण की राजनीति के लिए देश में अराजकता फैला रही है और मुसलमानों को भ्रम में डाल कर डरा रही है, जबकि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, अब्दुल कलाम अपने अपने समय में शरणार्थियों को भारत में शरण देने की वकालत किए हैं।लेकिन मुसलमानों में भ्रम फैलाकर तुष्टीकरण की राजनीति महागठबंधन करना चाहता है। नागरिकता अधिनियम कानून शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए है, ना की किसी को इस देश से बाहर करने के लिए।जो भारत के नागरिक है वह भारत के ही नागरिक रहेंगे, महागठबंधन की पंथनिरपेक्षता बहुत सीमित है। उनके लिए पंथ निरपेक्षता सिर्फ एक धर्म तक ही सीमित है, जबकि यह कानून जो पीड़ित व प्रताड़ित है उनके लिए है।इस कानून से वर्षों से चली आ रही शरणार्थियों को उनकी यातना निजात दिलाएगी और पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न का सामना कर रहे अल्पसंख्यकों को भारत में गरिमापूर्ण जीवन जीन का अवसर प्रदान करेगी।लंबे समय से अत्याचार के दंश झेल रहे इन अल्पसंख्यकों, विस्थापितो को आज मोदी सरकार के द्वारा नया दिया गया है।यात्रा को संबोधित करते हुए विनय सिंह और जिला परिषद दीनानाथ विश्वकर्मा ने कहा कि नागरिकता निर्धारण में राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए न कि वोट बैैंक की राजनीति को।अटल बिहारी वाजपेई ने लाखो भारत में बांग्लादेशी घुसपैठिए होने का सवाल उठाया था।प्रसिद्ध पत्रकार गौरी और डॉo जितेंद्र बजाज और बंगाल के स्तंभकार श्विमल प्रमाणिक जी भी ने के जनगणना के आंकड़ा प्रस्तुत कर देश के करोड़ों घुसपैठिया रहने के प्रमाणिकता प्रस्तुत किए थे।भुलाई उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस माननीय करीय जी ने इस मुद्दे पर काफी अहम बात कही थी की हमारे पास अपना संविधान है और अपना नागरिक कानून है विदेशी लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं हो सकता और उन्हें मतदान का कोई अधिकार नही है।इस कार्य में पूरी तरह से सावधानी बरती जानी चाहिए, पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम ने घुसपैठ की समस्या पर आंतरिक सीमा सुरक्षा प्रधान की आवश्यकता पर जोर दिया थे।पूर्व गृह मंत्री प्रकाश जायसवाल ने सदन में स्वीकार किया था कि देश में दो करोड़ अवैध घुसपैठियों रह रहे हैं, पूर्व विदेश मंत्री और पूर्व राष्ट्रपति माननीय प्रणव मुखर्जी ने भी अवैध घुसपैठियों को गंभीर समस्या बताया था।इस प्रकार इंद्रजीत गुप्ता सीबीआई के निर्देशक योगेंद्र सिंह पूर्व मंत्री एम सैयद बीएसएफ के महानिदेशक प्रकाश सेन एवं जल सेना के अध्यक्ष शंकर राम चौधरी, यशवंत सिन्हा आदि ने घुसपैठ को देश का सबसे बड़ी समस्या बताया था।संयुक्त राष्ट्र संघ की सांखियंक विभाग बांग्लादेश के 2011 की जनगणना की समीक्षा करके प्रतिक्रिया स्पष्ट किया कि 3 करोड़ दुकान और बांग्लादेशी नागरिक कहां है इसका कोई अता पता नहीं है।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य दीपक कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय नागरिकता बिल आने से पूरे भारत से जहां घुसपैठियों को बाहर जाने का रास्ता दिखेगा बांग्लादेशी, रहंगिया मुसलमान और कई रूपों में बाहरी लोग जो आ कर भारत के संसाधनों रोजगार और आपके टैक्स के रूप में दिए गए।पैसों पर अवैध कब्जा कर रखे थे।उस से इस देश को छुटकारा मिलेगा इसके साथ ही बिहार के कई जिले जो विशेष रूप से इससे प्रभावित किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, गया वे भारी संख्या में अब तक जो घुसपैठिए अवैध रूप से रह रहे थे। इसके माध्यम से उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। यह बिल स्वागत योग्य अगर तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले को हटा दिया जाए तो देश के सभी व्यक्ति इस कानून का स्वागत कर रहे हैं।घुसपैठिए और शरणार्थी में अंतर शरणार्थियों और घुसपैठियों के बीच अंतर को स्पष्ट करना जरूरी है।अपने धर्म, बहू-बेटियों की रक्षा के लिए भारत में शरण मांगने वाला शरणार्थी है, घुसपैठिया नहीं।गैरकानूनी तरीके से देश में घुसने वाला घुसपैठिया देश का युवा जाग चुका है वोट बैंक की राजनीति करने वालों के मंसूबे हम कभी कामयाब नहीं होने देंगे।इस मौके पर भाजपा के नगर अध्यक्ष बबल सोनी भाजपा के महामंत्री सुबोध सिंह, विवेक सिंह त्रिकाल, हरेंद्र सिंह, मंटू शर्मा, रबिन्द्र सिंह, प्रदीप चौरसिया, विद्यार्थी परिसद के संजीत, अनूप, राहुल, आलोक, हार्दिक, अनिल, रोहित, ऋषिकेश विक्की कश्यप, एव सभी रफीगंज के जनता लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button