प्रमुख खबरें
नीतीश कुमार आधुनिक बिहार के महानायक — नवल शर्मा

मुकेश कुमार।जदयू प्रवक्ता नवल शर्मा ने कहा कि आजादी के बाद यूं तो बिहार की राजनीति में कई बड़े नेताओं ने योगदान दिया, लेकिन प्रशासनिक सुधार, आर्थिक विकास और सामाजिक संतुलन को एक साथ साधने और आगे बढ़ाने का कार्य यदि किसी एक नेता ने किया, तो वह नीतीश कुमार हैं । इन अर्थों में नीतीश कुमार आजादी के बाद बिहार के सबसे बड़े महानायक हैं। सच तो ये है कि नीतीश कुमार केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि परिवर्तन की परिभाषा हैं य केवल एक मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि आधुनिक बिहार की पहचान के निर्माता भी हैं।



