19 वर्षों के शासनकाल में नीतीश कुमार ने बिहार की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान को ऊंचा उठाया: संजय कुमार झा
एनडीए कार्यकर्ता सम्मलेन की सफलता में युवा जद (यू0) की भूमिका अहम रही: उमेश सिंह कुशवाहा

मुकेश सिंह/जनता दल (यू0) युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला एवं नगर अध्यक्षों की अति महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को और मजबूत करने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और पार्टी की विचारधारा को जमीनी स्तर तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री नीतीश पटेल ने की।
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह माननीय राज्यसभा सांसद श्री संजय कुमार झा ने कहा कि जद (यू0) परिवार को आगे बढ़ाने एवं संगठन को धरातल पर मजबूत बनाने की जिम्मेदारी युवा साथियों के कंधों पर है। श्री नीतीश कुमार ने भी छात्र जीवन से अपनी राजनीति की शुरुआत कर बिहार को नई दिशा देने का काम काम किया। उन्होंने कहा कि पहली बार वोट देने वाले युवाओं को यह नहीं मालूम होगा कि वर्ष 2005 के पहले प्रदेश की क्या स्थिति थी और श्री नीतीश कुमार को कैसा बिहार मिला था। राजद की सरकार में 6-6 महिनों तक नौकरपेशों को तनख्वाह नहीं तक मिलती थी। वहीं, दूसरी ओर माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अपने 19 वर्षों के शानदार शासनकाल में बिहार की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान को ऊंचा उठाने का काम किया है। श्री संजय कुमार झा ने कहा कि लंबे समय तक केंद्र और राज्य की सत्ता में रहने के बावजूद भी हमारे नेता श्री नीतीश कुमार पर कभी भ्रष्टाचार का एक छींटा नहीं पड़ा। यह अपने आप में हमारे नेता सच्ची नीति और नियत को दर्शाता है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि एनडीए कार्यकर्ता सम्मलेन की सफलता में युवा जद (यू0) की भूमिका शानदार रही है। इसके लिए मैं तमाम ऊर्जावान साथियों का हृदय से आभार प्रकट करता हूँ। आगे उन्होंने युवा शब्द को उलटकर देखें तो वायु शब्द बनता है। जिस दिशा युवा बहते हैं उसी दिशा में समाज और राष्ट्र भी बहता है। अगर युवा शक्ति ठान लें तो 2025 में 225 सीटों के लक्ष्य को कोई भी रोक नहीं सकता है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के मेन विंग से समन्वय स्थापित संगठन को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें। विधानसभा चुनाव बेहद नजदीक है इसलिए सभी साथियों को जीतोड़ मेहनत कर माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत बनाना है। हमारे नेता 4 से 44 डिग्री के बीच काम करते हैं, जनकल्याण के प्रति हमारे नेता के प्रतिबद्धता को यह दर्शाता है। सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी युवाओं के जिम्मे है।
उक्त मौके पर विधानपरिषद में उपनेता सह पार्टी के कोषाध्यक्ष श्री ललन सर्राफ, माननीय विधानपार्षद सह प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रवींद्र प्रसाद माननीय विधानपार्षद सह मुख्य प्रवक्ता श्री नीरज कुमार ने बैठक को संबोधित कर युवाओं संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया गया। नेताओं ने कहा कि युवा शक्ति पार्टी की रीढ़ है और चुनाव में निर्णायक भूमिका निभा सकती है।
इस दौरान विधानपरिषद में सत्तारूढ़ दल के सचेतक श्री संजय गांधी, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल, श्री वशिष्ठ सिंह, प्रकोष्ठों के प्रभारी प्रो नवीन आर्य चंद्रवंशी, श्री परमहंस कुमार, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्री वासुदेव कुशवाहा, वरिष्ठ नेता श्री अनिल कुमार एवं श्री प्रशांत राज मौजूद रहे।