प्रमुख खबरें

बापू सभागार में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल हुए नीतीश कुमार

त्रिलोकी नाथ प्रसाद /ऽ ज्ञान भवन में आयोजित 8वें बिहार फोटो वीडियो एक्सपो, 2026 में भी हुए शामिल

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतीश कुमार जी ने आज सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 151वीं जयंती के अवसर पर साझी विरासत अभियान के तत्वाधान में पटना के बापू सभागार में आयोजित राष्ट्रीय एकता समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधान परिषद् में सत्तारूढ़ दल के उपनेता श्री ललन सर्राफ, मुख्य सचेतक श्री संजय गांधी, मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा, पार्टी नेता श्री लोकप्रकाश सिंह, कार्यक्रम के संयोजक श्री नरेश कुशवाहा, ई. सुनील कुमार सिंह, श्री अरुण कुमार सिंह ‘शांतनु’, श्री धनेश्वर प्रसाद, श्री रणविजय कुमार व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
इस मौके पर श्री नीतीश कुमार ने कहा कि सरदार पटेल न केवल स्वतंत्रता आंदोलन के मजबूत स्तंभ थे, बल्कि आजादी के बाद अखंड भारत के शिल्पकार भी थे। सैकड़ों देसी रियासतों का भारत में विलय उन्हीं की इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और नेतृत्वक्षमता के कारण संभव हुआ था। आज उनकी जयंती के पावन अवसर पर हम सभी देश की एकता और अखंडता कायम रखने का संकल्प लें और समाजविरोधी एवं राष्ट्रविरोधी ताकतों को मुँहतोड़ जवाब दें। उनके प्रति यही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
वहीं, श्री नीतीश कुमार सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर स्थित ज्ञान भवन में आयोजित 8वें बिहार फोटो वीडियो एक्सपो, 2026 में भी शामिल हुए। इस दौरान विधान परिषद् में सत्तारूढ़ दल के उपनेता श्री ललन सर्राफ साथ रहे। वहाँ जदयू नेता श्री लोकप्रकाश सिंह एवं आयोजक श्री राकेश तिवारी ने उनका स्वागत किया। श्री नीतीश कुमार ने इस मौके पर प्रदर्शित तस्वीरों की कलात्मकता को देखा और बिहार सहित अन्य राज्यों से आए फोटोग्राफरों एवं कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

 

Related Articles

Back to top button