ताजा खबर
‘नीतीश कुमार काम पर हैं’’ — नवल शर्मा

सोनू यादव/जदयू प्रवक्ता नवल शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी फुर्तीली दिनचर्या और त्वरित निर्णय क्षमता के जरिए बिहार में शासन की एक नई लकीर खींच रहे हैं। इसका नतीजा है कि बिहार अब फाइलों के ढेर से निकलकर ‘रिजल्ट आधारित गवर्नेंस’ के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। हर विकास योजना की ग्राउंड रिपोर्ट सीधे मुख्यमंत्री की निगरानी में है और लगातार जिलों का दौरा कर वे स्वयं निरीक्षण कर रहे हैं, जिसका असर विकास की रफ्तार में साफ दिख रहा है। इसी का नाम नीतीश माॅडल है – देर नहीं, डिलीवरी; बहाना नहीं, जिम्मेदारी।



