ब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश कुमार बन सकते हैं राष्ट्रपति

पटना-बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश के अगले राष्ट्रपति बन सकते हैं.

देश के 16वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 25 जुलाई 2022 को खत्म हो जाएगा.

ऐसे में देश के सर्वोच्च पद की कमान बिहार के सीएम नीतीश कुमार को दिलाने के लिए अभी से रणनीति बननी शुरू हो गई है.

कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार को राष्ट्रपति बनाने की योजना चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर उर्फ़ पीके की है.

पीके ने इसके लिए न सिर्फ नीतीश कुमार के समक्ष प्रस्ताव रखा है बल्कि देश के कई नेताओं से उन्होंने नीतीश कुमार को राष्ट्रपति बनाने के लिए समर्थन भी मांगना शुरू कर दिया है.

विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के सर्वमान्य उम्मीदवार के लिए नीतीश कुमार का नाम सामने लाने की खबर है. दरअसल नीतीश कुमार की एक सर्वमान्य छवि रही है. नीतीश वर्ष 1989 में जब पहली बार सांसद बने तब से लेकर अब तक लगातार अजेय हैं.

1989 से 2005 तक लोकसभा सदस्य रहने के बाद वे 2005 से लगातार बिहार के मुख्यमंत्री हैं.

  • नीतीश भले 1994 के बाद से ही भाजपा के सबसे नजदीकी दल के नेता रहे हों लेकिन उनका शेष राजनीतिक दलों से भी मधुर सम्बंध बताया जाता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button