राज्य

कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीभगवद गीता ज्ञान महायज्ञ शुरू।..

गुड्डू कुमार सिंह:-आरा ।तरारी प्रखण्ड के शकरडीह पंचायत अन्तर्गत कस्मही गॉवं में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद भगवद गीता ज्ञान महायज्ञ को लेकर गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा कुस्मही गॉव से खवनी गांव के सूर्यमंदिर स्थित पोखरा पर पहुँची। वहां से जलभरी कर पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंची। कलश शोभायात्रा में 101 महिला व कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया। ढोल नगाड़ों एवं गाजे-बाजे के साथ यज्ञमंडप से कलश यात्रा शुरू हुई। यज्ञाचार्य स्वामी हरिप्रपन महाराज की देखरेख में पूरे विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पवित्र जल कलश में भरकर पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंची। कलश में लाये गये पवित्र जल से यज्ञ मंडप का पवित्र कर कलश का स्थापित किया गया। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा जय श्री राम एवं हर हर महादेव का जयघोष किया जा रहा था जिधर से कलश यात्रा गुजरी उधर का माहौल पुरी तरह भक्तिमय हो गया था। आयोजकों ने बताया कि शुक्रवार से 23 फरवरी तक श्रद्धालु कथा का रसपान करेंगे। 23 फरवरी को ही हवन व भंडारा के साथ महायज्ञ का संपन्न हो जाएगा। जलभरी यात्रा में कथा के मुख्य आयोजक ललन तिवारी ,समाजिक कार्यकर्ता विजेन्द्र तिवारी ,उमा तिवारी ,अमर तिवारी ,मनोज पाण्डेय ,जितेन्द्र पाण्डेय ,दिपू पाण्डेय ,परमानन्द पासवान प्रसिद्ध तिवारी ,अखिलेश राय समेत सैकडो महिला पुरूष शामिल हुए

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!