अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

नवादा : पुलिस कप्तान ने अपराधियो के खिलाफ मचाया तांडव, 147 लोग गिरफ्तार।

नवादा पुलिस की महत्वपूर्ण उपलब्धि।

नवादा/धर्मेन्द्र सिंह, बिहार के नवादा में अपराधियों के खिलाफ एसपी ने जोरदार तांडव मचाया है। जहां अपराधियों को भागने का भी मौका नहीं दिया जा रहा है। ऐसा ही मामला बिहार का नवादा का है। जहां एसपी की ताबड़तोड़ छापामारी में 147 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी अंबरीश राहुल ने बताया कि विशेष अभियान चलाकर हत्या, शराब, लूट, पास्को एक्ट सहित अन्य मामले में फरार चल रहे अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं अपराधियों के साथ हथियार भी बरामद की गई है। कुल 147 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में नवादा सदर डीएसपी, रजौली के सदर डीएसपी, पकरी बरामा के डीएसपी सहित अन्य पुलिस बल को लगाया गया था। बता दें कि, सभी जगह पर एक साथ अपराधियों की कुंडली निकालकर ताबड़तोड़ छापामारी की गई। जहां 147 अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 147 अपराधी की गिरफ्तारी के बाद फरार चल रहे अभियुक्तों में भी पुलिस की कार्रवाई को देखते हुए हड़कंप मच गया है। गौर करे कि नवादा के पुलिस कप्तान के द्वारा पिछले दिनों भी छापामारी कर 83 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम किया गया था। वहीं एक बार फिर से फरार चल रहे अभियुक्त के खिलाफ नवादा के पुलिस कप्तान काफी सक्रिय है। अपराधियों की धरपकड़ के लिए ताबड़तोड़ छापामारी अभियान भी लगातार की जा रही है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button