झारखंडताजा खबरप्रमुख खबरेंराज्य

बीएयू (BAU Ranchi) में फसल सुधार पर राष्ट्रीय सेमिनार 8 और 9 नवंबर को…

बिरसा एग्रीकल्चर युनिवर्सिटी रांची में फसल सुधार पर राष्ट्रीय सेमिनार 8-9 नवंबर को


रांची : बिरसा एग्रीकल्चर युनिवर्सिटी रांची (BAU Ranchi) में भारतीय आनुवंशिकी एवं पौधा प्रजनन सोसाइटी की ओर से 8 और 9 नवंबर को फसल सुधार के लिए पौधा विज्ञान की चुनौतियां, अवसर और रणनीतियां विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। आयोजन सचिव तथा बीएयू के आनुवंशिकी एवं पौधा प्रजनन विभाग की अध्यक्ष डा. मणिगोपा चक्रवर्ती ने बताया कि आयोजन हाइब्रिड मोड (आफलाइन एवं आनलाइन) में किया जा रहा है। जिसमें देश के विभिन्न भागों से आनुवंशिकी, पौधा प्रजनन, पादप जैव प्रौद्योगिकी, फसल दैहिकी, बीज प्रौद्योगिकी, बागवानी एवं सब्जी विज्ञान से जुड़े लगभग 150 अग्रणी विज्ञानी भाग लेंगे‌। इसमें सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारतीय बीज विज्ञान संस्थान, मऊ (उत्तर प्रदेश) के निदेशक डा. संजय कुमार तथा सचिव और भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली के प्रधान विज्ञानी डा. एसके सिंह शामिल होंगे। सेमिनार में मृदा अपर्दन, मौसम परिवर्तन, वर्षा की मात्रा और वितरण में भारी अंतर, बढ़ता तापक्रम, सुखाड़, बाढ़ और खड़ी फसलों का डुबाव, विकास कार्यों के कारण कृषि के लिए भूमि की घटती उपलब्धता आदि को देखते हुए प्री ब्रीडिंग, पौधा आनुवंशिक संसाधन प्रबंधन, मौसम के अनुकूल फसल संवर्द्धन, अनाज एवं सब्जी फसलों में सुधार के लिए जीन डिस्कवरी, मालेक्युलर ब्रीडिंग, फसलों में पोषक तत्व बढ़ाने के उपाय, कृषक अधिकार, इंटेलेक्चुअल प्रापर्टी राइट, बायो सेफ्टी रेगुलेशन आदि विषयों पर चर्चा होगी।प्रतिभागियों के स्वागत में 8 नवंबर की शाम में बीएयू के छात्र-छात्राओं द्वारा रांची कृषि महाविद्यालय प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। समिति की रांची शाखा के अध्यक्ष बीएयू के पूर्व कुलपति डा. ओंकारनाथ सिंह हैं जबकि कमेटी में मुख्य विज्ञानी (शुष्क भूमि कृषि) डा. डीएन सिंह, जीपीबी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डा. जेडए हैदर, बागवानी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डा. केके झा तथा सोयाबीन ब्रीडर डा. नूतन वर्मा शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button