अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में की खुदकुशी..

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने किया सुसाइड, मुंबई के बांद्रा में अपने फ्लैट में लगाई फांसी, पूर्णिया का रहने वाला था एक्टर सुशांत सिंह।

मौत की खबर आने से बी कोठी प्रखंड के मलडीहा स्थिती गाँव एवं खगड़िया स्थित बोरेन में शोक की लहर दौड़ गई।उनके रिश्तेदार छातापुर के विधायक नीरज सिंह उर्फ बबलू सिंह के घर भी लोगो का पहुँचना शुरू हो गया है।उनके मौत की खबर से पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।पिता अभी यही पूर्णिया में है।शव को पूर्णिया लाने की तैयारी हो रही है।

पटना/डेस्क, बड़ी खबर मुंबई से आ रही है।जहां एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर जान दे दी है।मुंबई के एक घर में सुशांत ने फांसी लगाई है।सुशांत के नौकर ने इसकी सूचना पुलिस को दी है।सुशांत की खुदकुशी की वजह का अब तक पता नहीं चल सका है।अभी तक उनके इस फैसले के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।सुशांत बॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय एक्टर थे।सुशांत सिंह उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी एक्टर के तौर पर की थी।उन्होंने सबसे पहले ‘किस देश में है मेरा दिल’ नाम के धारावाहिक में काम किया था पर उन्हें पहचान एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से मिली।इसके बाद उन्हें फिल्मों का सफर शुरु किया था।वे फिल्म काय पो छे में लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे, और उनके अभिनय की तारीफ भी हुई थी।गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों ने इस दुनिया को अलविदा कहा है।अप्रैल के महीने में इरफान खान और ऋषि कपूर जैसे लेजेंडरी कलाकारों का निधन हुआ था।वही हाल ही में सिंगर और म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान का 42 साल की उम्र में निधन हुआ था।इसके अलावा पिछले महीने वरिष्ठ गीतकार योगेश गौर भी इस दुनिया को अलविदा कह गए थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button