बिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत दिलाने को लेकर मुखिया संघ की बैठक आयोजित

बाढ़ आपदा के तहत राहत नही मिलने आक्रोशित जनप्रतिनिधियों ने आंदोलन करने का लिया निर्णय

अररिया, 06 अक्टूबर (के.स.)। अब्दुल कैय्यूम, जिला के पलासी प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन में मुखिया संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुखिया संघ के अध्यक्ष मुर्शीद आलम ने की। बैठक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के प्रभावित परिवारों को अभी तक किसी प्रकार की राहत सामग्री मुहैया नही कराए जाने पर भारी आक्रोश प्रकट किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बाढ़ आपदा राहत की मांग को लेकर आंदोलन किया जयगा। साथ ही साथ प्रखंड मुख्यालय का घेराव व सड़क जाम किया जाएगा। बैठक में मुखिया मुर्शीद आलम ने बताया कि सीओ से वार्ता करने पर उन्होंने बताया कि अभी तक जिला से उन्हें किसी तरह का आदेश प्राप्त नही हुआ हैं। वही डीएम से भी इस संबंध में टेलीफोन से वार्ता करने पर उन्होंने बताया कि इस बाबत सीओ से पूछा जाएगा। अभी तक प्रखंड क्षेत्र के पूर्ण व आंशिक पंचायतो में बाढ़ आपदा की राशि नही मिलने पर जनप्रतिनिधि सहित पीड़ित परिवारों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख सदानंद यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष मुर्शीद आलम, उप प्रमुख मो. ताहिर, मो. रागिब, राम प्रसाद चौधरी, प्रभु चंद्र विश्वास, मो. आदिल, रूबी शोएब, मुसर्रत खातून, राजू यादव, कृपानंद सिंह सरदार, मुखिया प्रतिनिधि संतोष मंडल, जितेंद्र मल्लिक, पंकज मंडल, मो. नासिर, जमशेद आलम, आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!