सांसद श्री चिराग पासवान ने संसद के बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण की जमकर की तारीफ़

विशेष प्रतिनिधि सागर कुमार की रिपोर्ट
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद श्री चिराग पासवान ने संसद के बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण की जमकर तारीफ़ की है। उन्होंने कहा कि वह दृश्य बहुत ख़ूबसूरत था, जब समाज के ऐसे वर्ग से आने वाली महिला अपनी काबिलियत और मेहनत के बल पर देश के सर्वोच्च पद पर बैठी हैं। विशेष रूप से आज नारी सम्मान का अवसर है।
आगे बिहार की सियासी उथल-पुथल पर मीडिया से बात करते हुए श्री पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि नीतीश कुमार एक ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो अपनी विश्वसनीयता पूरी तरह से खो चुके हैं। उनकी कथनी और करनी में अंतर है। वे कहते कुछ हैं और करते कुछ। उन पर यक़ीन कर पाना मुश्किल है।
श्री पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार पहले भी कह चुके हैं कि अब पलटी नहीं मारेंगे लेकिन अपनी बात पर टीकते नहीं। नीतीश जी अपने आप को जंगल राज का विकल्प बताते थे फिर उसी के साथ मिलकर सरकार बनाई। लालू जी को भाई बताया फिर उनको भी धोखा दिया।
श्री पासवान ने कहा कि नीतीश जी ने 2015 में भी कहा था कि मिट्टी में मिल जाएंगे पर भाजपा के साथ नहीं जाएंगे, लेकिन फिर भाजपा के साथ सरकार बनाई और अब फिर से वही राग अलाप रहे हैं कि मरना पसंद करेगें लेकिन भाजपा के साथ नहीं जाएंगे इसलिए अब कोई उनकी बातों पर यक़ीन नहीं करता।


