सांसद अजय मंडल ने भागलपुर एयरपोर्ट को 50 नए एयरपोर्ट की सूची में शामिल कराने हेतु केंद्रीय उड्डयन मंत्री को दिया पत्र
सांसद भागलपुर, अजय कुमार मंडल ने
माननीय उड्डयन मंत्री भारत सरकार से मुलाक़ात कर बजट में घोषित 50 नव एयरपोर्ट की सूची में भागलपुर को भी सम्मिलित करने हेतु पत्र दिए।
सांसद अजय कुमार मंडल ने
माननीय मंत्री को अवगत करावते हुए कहा कि उड़ान योजना में सम्मिलित होने के उपरांत भी भागलपुर से हवाई परिचालन शुरू नहीं हो पाया इसका प्रमुख कारण है कि मौजूदा एयरपोर्ट 3600 वर्गफीट में है एवं हवाई पट्टी भी छोटी है, सर्वे टीम ने इसे एयरबस उड़ान के लिए उपयुक्त नहीं पाया है यहाँ से सिर्फ 9 सीटर जैसे छोटे प्लेन ही संचालित हो सकते है जिसके कारण कोई भी निजी एयरलाइन कंपनी भागलपुर से हवाई परिचालन हेतु बोली नहीं लगा रहे है।
भागलपुर संसदीय क्षेत्र कहलगांव में नव हवाई अड्डे निर्माण के लिए माँग अनुरूप भूमि उपलब्ध हैं, बजट 2023-2024 में 50 नए हवाई अड्डे बनाने की घोषणा की गई यदि उक्त 50 नए हवाई अड्डों की सूची में भागलपुर को भी सम्मिलित किया जाता है तो बजट में घोषित सिल्क को बढ़ावा देने के लक्ष्य की पूर्ति भी होगी साथ ही भगालपुर में विश्व के प्रथम विश्वविद्यालय विक्रमशिला, डॉल्फिन सरक्षण क्षेत्र, जैन तीर्थस्थल, मंदार पर्वत, बटेश्वर धाम जैसे प्रचीन एवं पुरातत्व महत्व के स्थलों के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा जलमार्ग पर्यटन की सूची में भी भागलपुर के दो स्थलों पर क्रूज ठहराव सुनिश्चित किया। गया है जिससे यह स्पष्ट होता है कि पर्यटन की दृष्टि से भागलपुर कितना महत्वपूर्ण है। विदेशी एवं देशी पर्यटन उद्योग के विकास लिए भागलपुर के पुरातत्व स्थल मिल का पत्थर सिद्ध हो सकते है यदि यहाँ हवाई अड्डे का निर्माण किया जाता है।



