किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : ठाकुरबाड़ी शीतला मंदिर में दूसरे दिन हुई मां संतोषी की हुई पूजा

किशनगंज, 06 मई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, शहर के ठाकुरबाड़ी रोड में शुक्रवार से दो दिवसीय भगवती पूजा के दूसरे दिन शनिवार को मां संतोषी की पूजा वैदिक मंत्रोच्चार व विधि विधान के साथ हुई। शनिवार को दूसरे दिन मां संतोषी पूजा का आयोजन किया गया। पहले दिन शुक्रवार को मां भगवती की पूजा अर्चना की गई। मंदिर के पुरोहित दुखन लाल भगत के सानिध्य में माता की पूजा अर्चना की जा रही है। पूजा में सुबह से ही भक्तों का मंदिर में आना जाना लगा हुआ था। सुबह 9 बजे से ही भक्तों की भीड़ जुटने लगी थी। हर कोई यहां माता को मत्था टेकने पहुंच रहा था। यहां मां भगवती और मां संतोषी की स्थायी प्रतिमा स्थापित है। मंदिर के पुरोहित दुखन लाल भगत ने कहा कि दो दिवसीय पूजा के दूसरे दिन मां संतोषी की पूजा की गई। इस बार माता की पूजा धूमधाम से की जा रही है। यहां मंदिर में दूसरे दिन भी भक्तों के द्वारा प्रसाद के रूप में डाला चढ़ाया गया। जो भक्त सच्चे मन से माता से मनोकामना मांगते हैं माता उनकी मनोकामना पूर्ण करती है। दूसरे दिन भी पूजा में श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ जुटी हुई थी। मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था। मंदिर के आसपास मेले जैसा नजारा था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!