राज्य

जमशेदपुर, मिट्टी बचाओ अभियान के तहत उत्तरप्रदेश से झारखण्ड के जमशेदपुर पहुंचा मोहित।…

तारकेश्वर गुप्ता : जमशेदपुर, कुछ बेहतर करने का जज्बा लिए घर से निकल पड़े हैं उत्तरप्रदेश के मोहित निरंजन। एक नया कारनामा करने को आतुर मोहित देश के किसानों सहित आम लोगों को मिट्टी बचाने का संदेश दे रहे है, जिस कारण वे चर्चित हो रहे हैं।

बता दें की सदगुरु द्वारा शुरू किया गया मिट्टी बचाओ अभियान में देश भर के युवा जुड़ रहे हैं। सदगुरु के मिटी बचाओ अभियान से प्रेरित होकर उत्तरप्रदेश के ललितपुर का नौजवान मोहित निरंजन भी इस कड़ी का हिस्सा बन चुके हैं।

मोहित निरंजन साइकिल चलाकर लोगों के बीच यह सन्देश दे रहे हैं की मिट्टी के अंदर पोषक तत्वों को बचाने और रासायनिक खाद का उपयोग कम से कम किया जाये। बता दें की मोहित हजारों किमी की साइकिल यात्रा पर निकले है और वह कोयंबटूर जा रहा है। वह अब तक 9000 किमी की यात्रा पूरी कर चूका है। राजधानी रांची पहुँचने के बाद डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के छात्रनेता प्रेम प्रतिक बमबारी द्वारा मोहित को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया था। साथ ही विश्वविद्यालय के विधार्थियो से मोहित निरंजन ने वार्ता की और मिट्टी बचाओ अभियांन के प्रति जागरूक भी किया। आज वे जमशेदपुर के रास्ते होकर अपनी मंजिल कोयंबटूर के लिए निकलेंगे। उनके इस बेहतरीन प्रयास के लिए “केवल सच” की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!