*मोदी और शाह ने चौंकाया भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नवीन*
सुमित रंजन पाण्डेय/पटना*- पटना के बांकीपुर से विधायक और राज्य सरकार में मंत्री नितिन नवीन को राष्ट्रीय नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा के युवा विनम्र एवं अनुभवी नेता नितिन नवीन को राष्ट्रीय नेतृत्व में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। नितिन नवीन को भविष्य का राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर देखा जा रहा है। पूर्वी भारत से भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले वे पहले नेता है। नितिन नवीन बाकीपुर से लगातार पांचवीं बार विधायक है। पहली बार 2006 में नितिन नवीन विधायक बने एवं 2021 में पहली बार नीतीश मंत्रिमंडल में मंत्री बने। नितिन नवीन का जन्म 23 मई 1980 को हुआ है । नितिन नवीन के पिता स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिंन्हा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे एवं भारत के प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के बहुत करीबी रहे। नितिन नवीन को 45 वर्ष की आयु में भाजपा ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने रविवार को उनकी नियुक्ति पत्र जारी किया। नितिन नवीन के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के फैसले का जोरदार स्वागत किया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, सहित तमाम भाजपा नेताओं ने उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि नितिन नवीन की ऊर्जा और समर्पण पार्टी को मजबूत करेगा वह युवा एवं कर्मठ नेता है उनका रिकॉर्ड प्रभावशाली रहा है। गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि नितिन नवीन का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना दिन-रात परिश्रम करने वाले हर युवा भाजपा कार्यकर्ता का सम्मान है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह बहुत खुशी की बात है वह पांचवी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं और हमारे साथ मंत्रिमंडल में ऊर्जावान सहयोगी के रूप में कार्य कर रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेवारी सौंपी है, उसे पर काम करूंगा। उन्होंने पद की जिम्मेवारी देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी संसदीय बोर्ड का आभार जताया। उन्होंने बंगाल चुनाव को लेकर कहा कि देश की सुरक्षा के लिए बंगाल चुनाव जीतना बहुत जरूरी है।

