
मेदिनीनगर के अंबेडकर पार्क के सामने दोना पत्तल दातून बेचने वालों के बीच भोजन वितरण किया गया।समृद्धि की रोटी अभियान द्वारा समाज में एक अच्छा संदेश व्याप्त हुआ है।पहले लोग रोटी देने में हिचकते थे हम उन्हें देना बोझ या फालतू महसूस होता था। लेकिन अब ऐसी बात नहीं है।देने वाले परिवारों की संख्या कोरोनाकाल से भले ही कम हो गई हो परन्तु उनकी निष्ठा में थोड़ी भी कमी नहीं हूई है।देने के प्रति उनकी आस्था और बढ़ती जा रही है।जिनके बदौलत यह अभियान निर्विघ्न चलता चला आ रहा है। बच्चे तो अभी से ही जान चुके हैं कि हमें बांटकर खाना है जिसका श्रेय मिशन समृद्धि संस्था को जाता है।हम भोजन देने वाले परिवारों का आभार व्यक्त करते हैं। बैजन्ती गुप्ता वीणा गुप्ता शैलेन्द्र सिंह बेबी पाण्डेय श्वेता पाण्डेय ऋषि कुमार का सराहनीय योगदान हमेशा रहता है।