ब्रेकिंग न्यूज़

स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय पांच महीने के अंतराल के बाद भारत में सबसे कम दैनिक नए मामले दर्ज किये गए

गुड्डू कुमार सिंह कुल सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर 3.83 लाख पर पहुंची

मौतों की संख्या में स्थिर गिरावट; मौत का दैनिक आंकड़ा 400 के नीचे

प्रविष्टि तिथि: 08 DEC 2020 11:55AM by PIB Delhi
भारत ने कोविड के खिलाफ जारी अपनी जंग में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। पिछले 24 घंटों में नए पुष्ट किए गए मामले लगभग 5 महीनों के बाद पहली बार 27,000 (26,567) से नीचे आ गए हैं। पिछली बार 10 जुलाई, 2020 को 26,506 मामले सामने आए थे।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001RVQF.jpg

बड़ी संख्या में प्रत्येक दिन ठीक हो रहे कोविड रोगियों की संख्या और मृत्यु दर में निरंतर गिरावट के साथ, भारत में सक्रिय मामलों को में स्थिरता जारी है।

एक अन्य उपलब्धि में, भारत में सक्रिया रोगियों की संख्या आज गिरकर 4 फीसदी के नीचे आ गई है।

सक्रिय मामले घटकर 3.83 लाख पर पहुंच गए हैं। देश में कुल पॉजिटिव मामले 3,83,866 हैं और जो कुल मामलों का 3.96 फीसदी हिस्सा है।

 

देश में पिछले चौबीस घंटों के दौरान 39,045 24 रोगी ठीक हुए हुए हैं। इसकी बदौलत सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 12,863 की गिरावट हुई है।

दैनिक नए ठीक होने वाले मामलों की बदौलत आज रिकवरी दर में भी सुधार आया और यह बढ़कर 94.59% पर पहुंच गई है। अभी तक कुल 91,78,946 मरीज ठोक हो चुके हैं।

ठीक होने वाले रोगियों की संख्या में 76.31% का योगदान दस राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों का है।

पिछले चौबीस घंटे के दौरान कोविड ठीक होने वाले रोगियों की संख्या में महाराष्ट्र 7,345 रोगियों की रिकवरीके साथ सबसेपहले स्थान है। इसके बाद केरल इस सूची में 4,705 , जबकि दिल्ली 3,818 का नंबर आता है।

 

दस राज्यों / केन्द्र शासित प्रदेशों ने नए मामलों में 72.50% का योगदान दिया है।

पिछले 24 घंटे के दौरान केरल में 3,272 मामले दर्ज किए हैं। जबकि महाराष्ट्र में 3,075 नए मामले औक पश्चिम बंगाल में 2,214 नए मामले दर्ज किए हैं।

पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 385 रोगियों की मौत हुई है जिसमें 75.58 फीसदी योगदान दस राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों का है।

16.36% नई मौतें दिल्ली से हुई हैं, जहां 63 लोगों की मौत हुई है। पश्चिम बंगाल में भी 48 लोगों की मौत हुई जबकि महाराष्ट्र में 40 नई मौतें हुईं।

देश में दर्ज होने वाली दैनिक मौतों की संख्या में लगातार गिरावट देखी जा रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान देश में 400 से कम नई मौतें दर्ज की गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button