ताजा खबर

जनसुनवाई कार्यक्रम में मंत्री श्रवण कुमार एवं सुनील कुमार ने सुनी आमजनों की समस्याएं

जमुई की घटना अत्यंत दुखद, दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा’ - श्रवण कुमार

जमुई जैसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध – सुनील कुमार

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/सोमवार को जद (यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के मा0 ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार एवं मा0 ग्रामीण कार्य मंत्री श्री सुनील कुमार ने राज्य के विभिन्न जिलों से आए आमजनों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष के माध्यम से बात कर फरियादियों की समस्याओं के विधिसम्मत एवं त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर विधानपरिषद में सत्तारूढ़़़़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ ‘गांधी जी’ एवं प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्री सुमित कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

श्री श्रवण कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जमुई की घटना से लोग मर्माहत हैं और इस मामले में सरकार एवं प्रशासन पूरी तरह संवेदनशील है। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि मा0 श्री नीतीश कुमार ने बिहार में कानून का राज स्थापित किया है और उसी नीति पर मा0 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चैधरी के नेतृत्व में एनडीए सरकार काम कर रही है। ऐसी कृत्य करने वालों के खिलाफ पूर्व में भी कार्रवाई हुई है और इस मामले में भी ऐसे तत्वों पर सरकार कठोर कार्रवाई करेगी।

साथ ही उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा खजाना खाली होने का आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है। विपक्ष के नेता केवल सुर्खियों में बने रहने के लिए अनर्गल आरोप लगाते हैं। सरकार बाढ़़़़ पीड़ितों के राहत एवं बचाव के लिए निरंतर काम कर रही है।

मा0 मंत्री श्री सुनील कुमार ने जमुई की घटना की निंदा करते हुए कहा कि वहां के पुलिस अधिकारी घटना पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि वे स्वयं वहां के पुलिस अधीक्षक से बात कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के संबंध में बात करेंगे। उन्होंने कहा कि यह घटना निंदनीय है। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सरकार पूरी तरह तत्पर है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button