प्रमुख खबरें

माननीय नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर का किया दौरा, पैतृक आवास पर उमड़ी लोगों की भीड़

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं माननीय राज्यसभा सांसद श्री नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर स्थित अपने पैतृक आवास का दौरा किया। इस दौरान बड़़ी तादाद में स्थानीय लोगों ने माननीय नीतीश कुमार का आत्मीयता एवं गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

माननीय नीतीश कुमार ने भी उपस्थित लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और उनसे आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनका कुशल-क्षेम जाना तथा क्षेत्र के लोगों के साथ अपने पुराने संबंधों को याद किया।

अपने पैतृक आवास पहुंचने पर माननीय नीतीश कुमार ने वहां झंडे की पूजा-अर्चना भी की। इस अवसर पर बड़़़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। नीतीश कुमार जिन्दाबाद के नारे के साथ लोगों में अपने क्षेत्र के लोकप्रिय नेता से मिलने को लेकर उत्साह और आत्मीयता का माहौल देखने को मिला।

माननीय नीतीश कुमार ने इस दौरान उपस्थित लोगों से सहज भाव से संवाद किया और सभी का अभिवादन स्वीकार किया। बख्तियारपुर से उनका पुराना और भावनात्मक जुड़़़ाव रहा है, ऐसे में उनके पैतृक आवास पर स्थानीय लोगों की उपस्थिति ने इस मुलाकात को विशेष बना दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button