राजनीति

मंत्री ने किया 37 लाख से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास : मुख्यमंत्री के नेतृत्व में तेजी से बढ़ रहा बिहार : श्रवण कुमार।..

सोनू कुमार/राजगीर।ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने सोमवार को प्रखंड के विभिन्न गांवों में 37 लाख 57 हजार की लागत से बनने वाली योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। उन्होंने मालीसाढ़ में 9 लाख 83 हजार से बनाये गये पीसीसी ढलाई पथ, लोदीपुर में उच्च माध्यमिक विद्यालय में 9 लाख 76 हजार से बनाये गये पेवर ब्लॉक एवं सौंदर्यीकरण कार्य, ननसुत बिगहा के स्कूल में 8 लाख 13 हजार 378 रुपये की लागत से बने चाहरदीवारी निर्माण कार्य का उद्धाटन किया। इसके अलावा लोदीपुर गांव में ही मध्य विद्यालय में 9 लाख 85 हजार की लगत से बनने वाली चाहरदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरा बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है। गांवों को विकसीत करने का काम किया जा रहा है। गांव अब शहर के जैसे दिखने लगे हैं। ग्रामीणों को हर घर नल से जल, हर घर बिजली, पक्की नाली व गली सहित अन्य योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जीविका से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बनीं हैं। वे अपने हुनर को अब दूसरे राज्यों में जाकर वहां की महिलाओं को भी सीख दे रही है। नीतीश कुमार के द्वारा अपनाये गये कामों को दूसरे प्रदेश के लोग अपनाने लगे हैं। सूबे के हर गांव को सड़कों से जोड़ा गया है। इससे किसानों व ग्रामीणों को बाजार तक पहुंचने में काफी सहूलियत होती है। सूबे के छात्रों को पढ़ने के लिए प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है। किसानों को खेती के लिए नई तकनीक की प्रशिक्षण दी जा रही है। सरकार किसानों को अनुदानित दर पर बीज, खाद व खेती के औजार उपलब्ध करा रही है। इस मौके पर राजगीर की प्रमुख रानी देवी, प्रमुख पति अजय पासवान, मनरेगा के पीओ मो. शाहीद अंसारी, मनरेगा के जेई राजु कुमार, पंचायत अध्यक्ष मेयार शिव कुमार प्रसाद, पंचायत समिति लोदीपुर शम्भू चौधरी, मुन्ना कुमार, विनय सिंह, अजीत वर्मा, पंचायत अध्यक्ष संजय यादव, मो. छोटे साहब, पप्पू मल्लिक, रामचन्द्र प्रसाद, विनोद यादव, अमित मास्टर, लड्डू सिद्ध, सुनील यादव, अजीत केवट, अनिल प्रसाद, शिवकुमार केवट, राजेन्द्र यादव, बच्चू यादव, महेन्द्र यादव, हेडमास्टर लोदीपुर स्कूल सुनील चौधरी सहित अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button