District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : डीएम की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन कार्यों से संबंधित समीक्षा बैठक वीसी के माध्यम से की आहूत

किशनगंज, 17 मई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन कार्यों से संबंधित समीक्षा बैठक सभी अंचल अधिकारियों के साथ वीसी के माध्यम से बुधवार को की गई। बैठक में सभी अंचल अधिकारियों को तत्काल अनुग्रह अनुदान एवं जीआर (वस्त्र, बर्तन आदि हेतु) सहायता राशि के अतिरिक्त पूरी तरह से क्षतिग्रस्त, नष्ट हुए घर और गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त घर जैसे पक्का घर मैदानी इलाकों में 1,20,000 रुपया प्रति घर एवं कच्चा घर पहाड़ी क्षेत्रों में 1,30,000 रुपया प्रति घर स्वीकृति तथा जीआर में 9800 की जगह ₹11000 राशि का प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। क्षतिग्रस्त, नष्ट हो गई झोपड़ियों के विरुद्ध नियमानुसार सहायता राशि देने का निर्देश दिया गया। बैठक में अपर समाहर्त्ता अनुज कुमार, प्रभारी पदाधिकारी जिला आपदा प्रबंधन मो० जफर आलम एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button