ताजा खबर

पीरो में बाइपास निर्माण व नो एंट्री की मांग को दिया ज्ञापन।…

गुड्डू कुमार सिंह:-आरा। पीरो नगर परिषद की सभापति किरण उपाध्याय ने पीरो में हर दिन हो रहे सड़क जाम की समस्या से मुक्ति हेतु पीरो में बाइपास का निर्माण कराने और शहर में भारी वाहनों के लिए दिन में नो एंट्री का नियम लागू करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन बिहार के उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री विजय सिन्हा को सौंपा। पटना में ज्ञापन सौंपने के बाद किरण उपाध्याय ने उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा को बताया कि पीरो शहर में भारी वाहनों के परिचालन से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस कारण अब तक कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी है। इस मौके पर जदयू के प्रदेश महासचिव मनोज उपाध्याय समेत कई अन्य लोग मौजूद थे। दूसरी ओर नगर परिषद की सभापति किरण उपाध्याय ने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को पत्र भेजकर पीरो में बाइपास के निर्माण हेतु डीपीआर तैयार करने का अनुरोध भी किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!