ताजा खबर

बोधवन तालाब के समीप स्थित महावीर वाटिका में भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया।….

त्रिलोकी नाथ प्रसाद /इसमें आगामी एक सितंबर से भाजपा का सदस्ययता अभियान बड़े पैमाने पर शुरू करने की जानकारी दी गयी। पूरे बिहार प्रदेश में एक करोड़ का लक्ष्य रखा गया है। जमुई इस लक्ष्य में सर्वोपरि हो इसके लिए सभी मंडलों को लक्ष्य के साथ प्रशिक्षण दिया गया। पूरे राष्ट्र में भाजपा ने 10 करोड़ से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यशाला में सम्मिलित हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी राजेंद्र सिंह, सह क्षेत्रीय प्रभारी राजू झा, जिला प्रभारी व विधान पार्षद लालमोहन गुप्ता और जमुई विधायक श्रेयसी सिंह ने सदस्यता अभियान की प्रक्रिया, नियम व समय सारणी पर विस्तार से चर्चा की। विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा कि कोई भी व्यक्ति मिस्ड कॉल से सदस्य बन सकता है। इस बार क्यूआर कोड और नमो एप को सदस्यता अभियान में शामिल किया गया है। फॉर्म भरकर सदस्य बनने का पुराना तरीका भी जारी रहेगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी राजेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान सर्वस्पर्शी और सर्व समावेशी होगा। हर वर्ग और हर धर्म के लोग भाजपा के सदस्य बन सकते हैं। जिला प्रभारी सह विधान पार्षद लालमोहन गुप्ता ने कहा कि बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ने का प्रयत्न होगा।

भाजपा सदस्यता अभियान कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश भगत, नवल किशोर सिंह, जिला महामंत्री विनय पांडे, सिकंदर पटेल, नंद किशोर सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री सोनेलाल पासवान, जिला उपाध्यक्ष बृजनंदन सिंह, दुर्गा केसरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन देवी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष शंभूराम चंद्रवंशी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!