मेडिकल सेल्स रिप्रेजेंटेटिव का 8 सूत्री मांगों को लेकर आज रहे एक दिवसीय हड़ताल पर।।…

यशवंत कुमार:-बेगुसराय : 8 सूत्री मांगों के समर्थन में आज बुधवार को अखिल भारतीय संगठन FMRAI के आह्वान पर BSSR Union बेगुसराय जिले के तमाम मेडिकल तथा सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स हड़ताल पर रहते हुए अपने शाखा कार्यालय में एकत्रित हुए तथा 8 सूत्री मांगों को विस्तार से सदस्यो के बीच रखा।
8 सूत्री प्रमुख मांगे थी, जिसमें
:-प्रस्तावित चार श्रम कानूनों को निरस्त करो एवं वर्तमान में लागू सभी श्रम कानूनों को जारी रखो।
(1):- 1976 में विक्रय प्रतिनिधियों के लिए बना कानून SPE ACT जारी रखो।
(2):- दवाओं एवं दवा उपकरण का मूल्य कम करो।
(3):- दवाओं पर से GST वापस लो।
:-दवा एवं दवा उपकरणों का (4)ऑनलाइन बिक्री बंद करो।
(5):- स्वास्थ्य सेवा में GDP का 5% के दर से राशि उपलब्ध करो।
(6):- सरकारी क्षेत्र के दवा एवं वैक्सीन कंपनियों को पुनर्जीवित करो।
(7):-इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के सहयोग से निजता के अधिकार पर हमला बंद करो।
(8):- दवा की कालाबाजारी पर रोक लगाओ।
इत्यादि।
इस हड़ताल का समर्थन करते हुए कामरेड सुरेश प्रसाद सिंह, सचिव, CITU, बिहार ने सभा को संबोधित किया। साथ में BSSRU के सचिव आर एस राय एवं अजय कुमार, अध्यक्ष पी के वर्मा , सचिव राकेश कुमार, उपाध्यक्ष ए एन झा, जिला समिति सदस्य अशोक झा, मनीष कुमार, श्याम शखा, सुशील कुमार,राम कुमार, अलाउद्दीन लश्कर,अनुज कुमार, विनीत कुमार,डी के चौधरी, विवेकानंद मिश्रा, संजीव कुमार,मो शाकीर, जयराम तिवारी, ब्रजेश कुमार, विजय कुमार इत्यादि 70-80 सदस्यो ने इसमें भाग लिया