किशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : भारतीय जनता पार्टी शहरी निकाय प्रकोष्ठ के किशनगंज जिला संजोजक बने मयंक शांडिल्य

भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप की अनुशंसा पर शहरी निकाय प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक बरूण सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी गौतम रंजन ने पत्र देकर मनोनित किया

किशनगंज, 13 जनवरी (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, भारतीय जनता पार्टी शहरी निकाय प्रकोष्ठ के जिला संजोजक के रूप में ठाकुरगंज पार्षद प्रतिनिधि मयंक शांडिल्य को भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप की अनुशंसा पर शहरी निकाय प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक बरूण सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी गौतम रंजन ने पत्र देकर मनोनित किया। शनिवार को किशनगंज जिला मुख्यालय स्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरी अग्रवाल के आवास पर प्रदेश सह संयोजक बरूण सिंह, जिलाध्यक्ष सुशांत गोप, प्रदेश मीडिया प्रभारी गौतम रंजन ने अंग वस्त्र पहनाकर कर नवनियुक्त जिला संजोजक मयंक शांडिल्य का जिला अभिनंदन किया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप, प्रदेश सह संयोजक बरूण सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी गौतम रंजन, जिला उपाध्यक्ष हरी अग्रवाल, पार्षद सह बीएलए वन अमित सिन्हा, पार्षद बबलू दास, दिलीप सिंह, आशा अग्रवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकित कौशिक पूर्व पार्षद अनिल महाराज उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!