किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : भाजपा 42वे स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, संस्थापक सदस्यों को किया गया सम्मानित..

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, भारतीय जनता पार्टी 42वे स्थापना दिवस भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय किशनगंज में झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर संस्थापक सदस्य के रूप में रहे पांच सदस्यों को नगर अध्यक्ष कुमार विशाल के द्वारा भाजपा का पट्टा एवं कमल का बैच लगाकर स्वागत किया गया। जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप ने की। कार्यक्रम में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर भारतीय जनता पार्टी के शून्य से शीर्ष तक के सफर की चर्चा की एवं महिला मोर्चा के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। कार्यालय में दर्जनों बृक्ष लगाकर पर्यावरण के प्रति कार्यकर्ताओं ने अपनी सक्रियता निभाई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्थापक सदस्य तारा सिंह, कार्तिक लाल दास, जुगल राय, गोपाल मोहन सिंह एवं श्री कृष्ण जी का सम्मान एवं उनके आशीर्वचन से कार्यकर्ता लाभान्वित हुए। कार्यक्रम में मौजूद जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार, ज्योति कुमार, लता मोदी, कुमार विशाल, मनीष सिंहा, अरविंद कुमार, अंकित कौशिक एवं दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button