किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : भाजपा 7 दशकों से वंचित देश के करोड़ों गरीबों, किसानों, मजदूरों वंचितों और युवा महिलाओं की आकाँक्षाओं की पूर्ति का साधन बनी है:-प्रवीण कुमार

भाजयुमो जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में BJP के पुरातन व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का किया गया सम्मानित।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, भाजपा स्थापना के 42 वर्षों की यात्रा राष्ट्रसेवा, राष्ट्रउत्थान व राष्ट्रीय पुनर्निर्माण की यात्रा रही है और 2014 से पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा 7 दशकों से वंचित देश के करोड़ों गरीबों, किसानों, मजदूरों वंचितों और युवा महिलाओं की आकाँक्षाओं की पूर्ति का साधन बनी है। उक्त बातें भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने पार्टी स्थापना के 42वें वर्षगांठ पर भाजयुमो किशनगंज जिला इकाई द्वारा जिलाध्यक्ष अंकित कौशिक की अध्यक्षता में आयोजित भाजपा के पुरातन एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह में कही। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी के अपील से संकल्पित कराते हुए नया भारत विश्वगुरु भारत अर्थात आत्म निर्भर भारत आत्म निर्भर बिहार के निर्माण में सक्रिय योगदान देते हुए हर युवा को पार्टी के विचार से अवगत कराने एवं जुड़ने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। वही मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुशांत गोप ने पार्टी सदस्यों को शुभकामनाएं व पार्टी को शिखर पर पहुँचाने वाले महान विभूतियों को नमन करते हुए कहा कि इन 42 वर्षों में ही भाजपा न केवल भारतीय लोकतंत्र का सबसे बड़ा और सबसे मजबूत स्तम्भ बन चुकी है। बल्कि जनता के विश्वास का केंद्र भी बन चुकी है। इसका श्रेय पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ता के अथक परिश्रम और सशक्त नेतृत्व को जाता है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा सदस्यों यथा श्री कृष्ण दुबे, जुगल राय, कार्तिक दास, गोपाल मोहन सिंह ने अपने कार्यकाल के यादगार लम्हों को जहाँ साझा किया। वहीं भाजयुमो की और से जिला महामंत्री राकेश गुप्ता, जितेंद्र साहा, मंत्री धीरज कुमार, शुभम कुमार, नगर महामंत्री मयंक सिंह, प्रकाश कुमार, दीपक कुमार के द्वारा सभी को अंग वस्त्र शाल व भाजपा का पट्टिका पहनकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरआत वंदेमातरम गायन और पार्टी के महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया, कार्यक्रम का संचालन भाजपा नगर महामंत्री अरविंद मंडल, ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन नगर अध्यक्ष विशाल कुमार डब्बा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button