
नवेंदु मिश्र
रामगढ़ – झारखंड जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद खीरू महतो से आज रामगढ़ में मुलाकात कर पलामू के जिला अध्यक्ष जनता दल यूनाइटेड के मनोज कुमार दुबे ने पार्टी की रणनीति पर विचार किया एवं सदस्यता अभियान को तेज करने तथा संगठन को सशक्त बनाने का निर्णय लिया प्रदेश अध्यक्ष ने पलामू को और मजबूत एवं सशक्त बनाने का निर्देश दिया तथा पार्टी के लिए पूरी तरह से मजबूती के साथ काम करने का निर्देश दिए प्रदेश के नेताओं का दौरा गांव गांव एवं प्रखंड में भी होगा एवं हर गांव हर प्रखंड जा जाकर पार्टी के विचारधारा एवं रणनीति को पहुंचाने का संकल्प लिया गया बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार एवं प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो के नेतृत्व में जनता दल यूनाइटेड पूरी तरह से झारखंड में अच्छा कार्य कर रही है सॉन्ग संगठन पूरी तरह से मजबूत है काम करती रहेगी एवं उक्त अवसर पर जिला उपाध्यक्ष किशोर सिंह पूर्व संगठन प्रभारी उमेश्वर महतो गढ़वा जिला अध्यक्ष माणिक राय धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहे


