राजनीति

सामंती वर्ग ही नीतीश सरकार का संचालन कर रही है : मंगनी लाल मंडल

सोनू यादव/राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह, पार्टी के प्रधान महासचिव रणविजय साहू, राष्ट्रीय महासचिव बीनू यादव, प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव, प्रमोद कुमार सिन्हा, प्रदेश महासचिव मदन शर्मा एवं अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सहनी के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि नवगछिया पुलिस जिला अन्तर्गत खरीक प्रखंड के अम्भो गांव में दिनांक 14 जून, 2025 को एक गरीब एवं अत्यंत पिछड़ी जाति की 52 वर्षीय महिला सुलेखा देवी के साथ दुष्कर्म कर सामंती अपराधियों द्वारा हत्या कर दी गई थी। इस घटना की जांच हेतु राजद के द्वारा मेरे नेतृत्व में 9 सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया। इस जांच कमेटी में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ० कांति सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ० तनवीर हसन, पूर्व मंत्री श्रीमती बीमा भारती, राष्ट्रीय महासचिव बीनू यादव, मुंगेर लोकसभा के पूर्व प्रत्यासी कुमारी अनिता, प्रदेश महासचिव श्री मदन शर्मा, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरूण कुमार यादव थे। जांच टीम ने 24 जून 2025 को घटनास्थल का दौरा किया और पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर तत्संबंधी वस्तु स्थिति का जानकारी लिया।
राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा कि अम्भो गाँव की अतिपिछड़ा जाति की महिला सुलेखा देवी के साथ दुष्कर्म एवं हत्या की घटना मानवता को शर्मसार करने वाला है। जिला पुलिस प्रशासन, स्थानीय पुलिस प्रशासन, अपराधी और सत्तापक्ष का नापाक गठबंधन पूरे मामले को रफा-दफा कर बलात्कार और हत्या में संलिप्त अपराधियों को बचाने में लग गई है। जिसके कारण पुलिस प्रशासन ने FIR सही ढंग से नहीं किया। परिजनों के अनुसार इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी गुड्डू संगही है, फिर भी पुलिस प्रसाशन ने आरोपियों का नाम FIR में नहीं दिया है। हत्या के बाद डेड बॉडी का पोस्टमार्टम कानूनी प्रावधान है उसके बाद डेड बॉडी को मृतक के परिजनों को सौंप दी जाती है लेकिन पुलिस प्रशासन ने पोस्टमार्टम उपरांत डेड बॉडी को परीजनों को नहीं सौपी। इस मामलों को लेकर राजद चुप नहीं बैठेगी। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पीड़ित परिजनों के साथ राजद खड़ा है।

श्री मंगनी लाल मंडल ने कहा कि पिछले एक वर्ष के दौरान 17 से अधिक ऐसे मामले है जिसमे दलितों, पिछड़ों, अतिपिछड़ों के बेटी के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई लेकिन पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला। राज्य की पुलिस प्रशासन सामंती ताकतों के हाथों में चली गई है। सामंती वर्ग ही नीतीश सरकार का संचालन कर रही है।

जांच टीम में शामिल राजद नेताओं ने कहा कि नीतीश-भाजपा सरकार में सामंती अपराधी पूरी तरह बेखौफ होकर राज्यभर में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहता है। सरकार के मुखिया अचेत अवस्था में है, रिटायर्ड अधिकारी राज्य को चला रहा है। जिसके कारण राज्य की विधि व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। NCRB के आकडे के अनुशार नितिश भाजपा के सरकार मे अबतक 65 हजार से अधिक हत्या की घटना 30 हजार से अधिक बलात्कार की घटना, 1 लाख से अधिक अपहरण की घटना, 3 लाख से अधिक चोरी की घटना हो चुकी है अन्य वारदातों को छोड़ दे इसी से समझ सकते है बिहार मे अपराधियों का राज कायम है। महाराक्षस राज कायम है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button