ताजा खबर

डाॅ0 लोहिया के आदर्शों पर चलकर ही सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ा सकते हैं:- मंगनी लाल मंडल

मुकेश कुमार/आज राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में महान समाजवादी नेता एवं चिंतक डाॅ0 राम मनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि राजद के प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल जी की अध्यक्षता में मनायी गयी। इस अवसर पर डाॅ0 लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल ने कहा कि डाॅ0 राम मनोहर लोहिया का नारा था ‘‘संसोपा ने बाँधी गाँठ, पिछड़ा पावे सौ में साठ’’। ‘‘रोको महँगी बाँधो दाम नहीं तो होगा चक्का जाम’’। डाॅ0 राम मनोहर लोहिया भारतीय राजनीति के महान योद्धा थे। उन्होंने सामाजिक न्याय की लड़ाई को जमीन पर उतारा। लोहिया जीवन पर्यन्त दलितों, पिछड़ों अकलियतों तथा गरीब-गुरबों के लिए संघर्ष करते रहे। राष्ट्रीय जनता दल डाॅ0 लोहिया के आदर्शो पर चलकर सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ा रहा है तथा इस लड़ाई को मुकाम तक पहूँचाना ही डाॅ0 लोहिया के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर माल्यार्पण करने वालों में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार सिंह, राष्ट्रीय महासचिव श्री विनु यादव,प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, डॉ तनवीर हसन, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह,प्रदेश कोषाध्यक्ष मो कामरान, विधायक विनय कुमार, सुदय यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, श्रीमती मधु मंजरी,पूर्व विधायक श्री सीताराम यादव, श्री लाल दास राय, श्री अरुण कुमार यादव, प्रोफेसर अनवर पाशा, अनुज कुमार तरुण,प्रदेश महासचिव, श्री मदन शर्मा, फैयाज आलम कमाल,श्री प्रमोद कुमार राम, श्री संजय यादव,मुकुंद सिंह, मो इनामुल हक, कृष्ण कुमार यादव, श्री नारायण महतो, उमेश राय,गुलाम रब्बानी, मोहम्मद इफ्तिखार उर्फ मुन्ना त्यागी, कुमर राय, श्रीमती रितु जायसवाल,जेम्स कुमार यादव,उपेंद्र चंद्रवंशी, श्री विक्रम मंडल, रीना चौधरी, तंजीम अहमद, गणेश कुमार यादव, प्रोफेसर रामचंद्र मंडल,बिंदन यादव, दिनेश कुमार राम, श्रीमती मंजू दास, कमल पासवान, मजहर आलम, मुकेश कुशवाहा, निरंजन चंद्रवंशी, फूल हसन अंसारी,चंदेश्वर प्रसाद सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने डाॅ0 लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!