आज से शुरू हुई महादलित संघन टिकाकरण अभियान।।…

गुड्डू कुमार सिंह।तरारी प्रखण्ड अन्तर्गत महादलित सघन टीकाकरण अभियान की शुरूआत चिकित्सा पदाधिकारी डा अभयकान्त चौधरी ने तरारी मुसहर टोली से शुरुआत की।इसके तहत तरारी प्रखंड में दिनांक 16 फरवरी 2023 से 21 फरवरी 2023 तक चलेगा । इस कार्यक्रम के तहत गुरूवार को चार जगह टीकाकरण का कार्य किया गया ।जिसमें तरारी मुसहर टोली में 03 बच्चो व ,बिहटा मुसहर टोली में 20 बच्चे व तीन गर्भवती महिला ,पनवारी मुसहर टोली में 32 बच्चे व दो गर्भवती महिला एंव सिकरहटा मुसहर टोली में 44 बच्चे व 6 गर्भवती महिला समेत कुल 110 बच्चों व महिलाओ का टिकाकरण किया गया।
जिसमें मुख्य रुप से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉo अभयकांत चौधरी, RI नोडल पदाधिकारी डॉo सुनील कुमार B.C.M. राजु कुमार,BMC यूनिसेफ लल्लू सिंह,PCI BC आलोक गुंजन ANM, आशा, आशा फेसिलिटेटर, आंगनवाड़ी सेविका एवम विकास मित्र ने अहम भूमिका निभाई।
अगला टिकाकरण दिनांक 20 फरवरी 2023 को फतेहपुर मूसहर ,टोली बसौरी मूसहर टोली ,सारा मूसहर टोली, इमादपुर भुईयां टोली ,एवं डुमरिया मूसा टोली में किया जाएगा।